{"_id":"6ab98405b71ecdf3c20cc9c9","slug":"manoj-dhama-inspected-the-development-works-on-the-delhi-saharanpur-route-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-24680-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: दिल्ली-सहारनपुर मार्ग पर विकास कार्यों का मनोज धामा ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: दिल्ली-सहारनपुर मार्ग पर विकास कार्यों का मनोज धामा ने किया निरीक्षण
विज्ञापन
लोनी। लोनी नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष मनोज धामा ने रविवार को दिल्ली-सहारनपुर मार्ग पर चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने के कार्य का जायजा लिया और स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं। धामा ने अधिकारियों को कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने और औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए और काम निर्धारित मानकों के अनुरूप हो। दिल्ली-सहारनपुर मार्ग पर करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाई जा रही हैं। 11 करोड़ रुपये से नालों का निर्माण और 2.80 करोड़ रुपये से नालों पर लोहे के जाल भी लगाए जा रहे हैं। इन कार्यों के पूरा होने से लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और जलभराव की समस्या से भी राहत मिलेगी।