फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Manegi of defaulters in the dark Diwali

बकाएदारों की अंधेरे में मनेगी दिवाली

Tue, 11 Oct 2016 10:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Tue, 11 Oct 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
Manegi of defaulters in the dark Diwali
पॉवर कट - फोटो : अमर उजाला

बिजली बकाया जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं की दिवाली इस बार अंधेरे में बीत सकती है। पावर कारपोरेशन ने 25 हजार रुपये से ऊपर के बकाएदारों को नोटिस जारी किए हैं। एक सप्ताह के भीतर बकाया जमा नहीं करने पर उनके कनेक्शन काटे जाएंगे। जिले में बिजली बिल नहीं भरने वाले करीब 11000 उपभोक्ताओं को मुश्किल हो सकती है।

विज्ञापन



जनपद में बड़े बकाएदारों से वसूली और फिर बिल जमा नहीं करने पर कनेक्शन काटने का अभियान अगले सप्ताह से शुरू होगा। पावर कारपोरेशन ने जोन वाइस इसकी तैयारी पूरी कर ली है। इससे पहले पावर कारपोरेशन ने पांच हजार से ऊपर के बकाएदारों को नोटिस जारी किए थे।
विज्ञापन


कारपोरेशन की ओर से दिवाली से पहले शुरू किए जाने वाले अभियान से बकायादारों में हड़कंप मचा है।पावर कारपोरेशन के चीफ इंजीनियर एसके गुप्ता ने बताया कि बिजली बिल नहीं भरने वाले बकाएदारों को आखिरी मोहलत दी गई है। इसके बावजूद बिल नहीं भरने पर अगले सप्ताह से उनके कनेक्शन काटने की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed