फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Man stuck in lift for eight minutes in Prateek Grand City Society

दहशत के आठ मिनट: प्रतीक ग्रैंड सिटी सोसायटी में लिफ्ट में आठ मिनट फंसा व्यक्ति, पहले भी हुईं ऐसी घटनाएं

Sat, 12 Oct 2024 03:41 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 12 Oct 2024 03:41 PM IST
सार

टावर सी में लिफ्ट से सचिन कुमार 21वीं मंजिल से नीचे जा रहे थे। तकनीकी खराबी के कारण अचानक लिफ्ट बीच में ही रुक गई। वे करीब आठ मिनट तक लिफ्ट में फंसे रहे।

विज्ञापन
Man stuck in lift for eight minutes in Prateek Grand City Society
Lift Accident - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सिद्धार्थ विहार स्थित प्रतीक ग्रैंड सिटी सोसायटी के टावर सी में 21वें तल से नीचे आते समय सातवें और आठवें तल के बीच में सचिन कुमार आठ मिनट तक लिफ्ट में फंसे रहे। उनके शोर मचाने और फोन करने पर टेक्नीशियन ने मौके पर पहुंचकर उन्हें लिफ्ट से बाहर निकाला।

विज्ञापन

सिद्धार्थ विहार में प्रतीक ग्रैंड सिटी सोसायटी में 24 टावर बने हैं। बृहस्पतिवार देर रात करीब 11:30 बजे टावर सी में लिफ्ट से सचिन कुमार 21वीं मंजिल से नीचे जा रहे थे। तकनीकी खराबी के कारण अचानक लिफ्ट बीच में ही रुक गई। वे करीब आठ मिनट तक लिफ्ट में फंसे रहे। इस दौरान उन्होंने शोर मचाया और फोन किया, इसके बाद टेक्नीशियन ने मौके पर पहुंचकर उन्हें सुरक्षित लिफ्ट से बाहर निकाला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बाहर आने पर उन्हें पता चला की लिफ्ट सातवीं और आठवीं मंजिल के बीच में रुकी थी। उन्होंने बताया कि इस दौरान वह काफी डरे हुए थे। इस घटना ने सुरक्षा मानकों की भारी कमी को उजागर किया है। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी कई बार ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। कई बार शिकायत के बाद भी इसकी देखभाल ठीक तरीके से नहीं की जा रही। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed