फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   man converted to Islam and refused to marry her a pregnant woman set herself on fire and committed suicide In

फराज का फरेब: शादी के लिए हिंदू से हुई मुस्लिम, प्रेमी ने पांच साल बाद कहा- ना, गर्भवती प्रेमिका ने लगाई आग

Fri, 20 Dec 2024 04:54 AM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 20 Dec 2024 04:54 AM IST
सार

डीसीपी ने बताया कि कॉल डिटेल रिकॉर्ड ( सीडीआर ) से पता चला है कि सगाई के कुछ दिन बाद ही फराज ने युवती का फोन उठाना बंद कर दिया। वह तनाव में थी। 11 दिसंबर को उसने फराज को 120 बार कॉल की। फराज ने एक बार भी कॉल रिसीव नहीं की।

विज्ञापन
man converted to Islam and refused to marry her a pregnant woman set herself on fire and committed suicide In
फराज और युवती की चैट्स आईं सामने - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी की निवासी 29 वर्षीय युवती को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में पुलिस ने दिल्ली के शाहदरा के निवासी 32 वर्षीय फराज अथर को गिरफ्तार किया है। पूरे मामले का खुलासा हो जाने का दावा करते हुए पुलिस का कहना है कि नोएडा की एक कंपनी में काम करने वाले एमबीए पास फराज ने युवती से पांच साल प्यार का नाटक कर उसका धर्मांतरण करा दिया।

विज्ञापन

खुद पर केरोसीन डालकर युवती ने लगा ली आग
इसके बाद सगाई करके भी शादी से इन्कार कर दिया। इस फरेब और धोखे से आहत हो शेयर ट्रेडिंग का काम करने वाली युवती ने 11 नवंबर को घर के अंदर ही खुद पर केरोसोनी डालकर आग लगा ली। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वह चार माह की गर्भवती थी। परिवार के लोगों ने उसके मोबाइल फोन की व्हाट्सएप चैटिंग और डायरी में लिखी बातें देखीं तो उन्हें फराज की पूरी साजिश का पता चला।

इस पर 11 दिसंबर को युवती के कैंसर से पीड़ित पिता ने कविनगर थाने में फराज अथर के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि उससे पूछताछ के बाद पूरा मामला साफ हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवती के हिस्से आ रही थी 20 करोड़ की संपत्ति
डीसीपी नगर राजेश कुमार सिंह ने बताया कि नवंबर में दोनों की सगाई तय हुई थी। फराज पांच साल से प्यार का नाटक कर रहा था। इसके पीछे उसका मकसद 20 करोड़ की संपत्ति हड़पने का था। युवती के पिता की 80 करोड़ की संपत्ति की। युवती की तीन बहनें हैं। युवती के हिस्से में 20 करोड़ की संपत्ति आ रही थी। फराज इसे अपने नाम कराना चाहता था। इसके बाद संपत्ति को बेचकर कहीं दूर भाग जाने की उसकी साजिश थी। वह अलग-अलग बहाने बनाकर युवती से 6.55 लाख रुपये ले चुका था।

विज्ञापन

युवती का गर्भपात भी करा चुका था
उसने पुलिस पूछताछ में बताया कि युवती से उसकी जान पहचान पांच साल पहले एक दोस्त की शादी में हुई थी। इसके बाद बात होने लगी और फिर नजदीकियां बन गईं। उसका शादी करने का कभी इरादा ही नहीं था। उसने सोच रखा था कि शादी अपने मजहब की लड़की से ही करेगा। शादी से बचने के लिए उसने पहले तमाम बहाने बनाए। युवती शादी ही जिद पर अड़ी रही तो नवंबर में सगाई कर ली। सगाई समारोह शहर के बड़े होटल में हुआ था।

इसका पूरा खर्च युवती के परिवार ने उठाया। दिसंबर में शादी होना तय हुआ था। सगाई के बाद उसने कुछ दिन शादी के बारे में बातचीत की। इसके बाद युवती की कॉल रिसीव करना ही बंद कर दिया। इसी तरह 2021 में भी उसने शादी का वादा किया था, लेकिन बाद में यह कहकर मना कर दिया था कि परिवार की कुछ जिम्मेदारियां हैं, पहले उन्हें पूरी करना है। उस समय युवती गर्भवती थी। उसने उसका गर्भपात करा दिया था।

120 बार कॉल की थी खुदकुशी से पहले
डीसीपी ने बताया कि कॉल डिटेल रिकॉर्ड ( सीडीआर ) से पता चला है कि सगाई के कुछ दिन बाद ही फराज ने युवती का फोन उठाना बंद कर दिया। वह तनाव में थी। 11 दिसंबर को उसने फराज को 120 बार कॉल की। फराज ने एक बार भी कॉल रिसीव नहीं की। इसके बाद युवती ने व्हाट्सएप पर उसे वॉयस रिकॉर्ड मैसेज भेजा। इसमें कहा, तुम्हारे सिवाय मेरे पास अब कोई चारा नहीं है। मेरी गलती थी कि मैंने तुम पर भरोसा किया और तुमने मुझे लगातार धोखा दिया....इसलिए मैं आत्महत्या कर रही हूं। इसके बावजूद भी फराज ने पलट कर युवती को कॉल नहीं की।

तुम धोखेबाज हो...मैंने तुम पर भरोसा किया
युवती के मोबाइल फोन से पुलिस को उसके और फराज के बीच की कई चैटिंग मिली हैं। इनसे पता चलता है कि युवती रोज ही ड्रग लेने लगी थी। वह फराज की धोखेबाजी को भी समझ गई थी।

1. युवती- मुझे नींद नहीं आ रही है, ड्रग का इंतजाम करो।
फराज-  कल  व्यवस्था हो जाएगी। मुझे परेशान मत करो।
युवती- तुम धोखेबाज हो, मैंने तुम पर भरोसा करके गलत किया।
फराज- सोने का टाइम है, सो जाओ, बाकी सब बात सुबह कर लेंगे।

2. युवती- मैंने नमाज पढ़ना और सजदा करना सीख लिया है।
फराज- अच्छी बात है, सारे स्टेप्स अच्छे से समझ लो।
युवती- समझ लिए हैं, सबकी प्रैक्टिस कर रही हूं, सब ठीक है।

3. युवती- मैंने अपने पापा को मना लिया है। शादी में तुम क्या पहनोगे।
फराज- तय कर लेंगे। सब हो जाएगा। जल्दी किस बात की है।
युवती- अपनी बहन और भाई के लिए भी देख लो.. क्या पहनना है।
फराज- जल्दबाजी करने की जरूरत नहीं। समय पर सब हो जाएगा।

4. फराज- तुमने मुझसे कुछ छिपाया है, तुम्हारे किसी और से भी संबंध हैं।
युवती- तुम मुझ पर गलत इल्जाम लगा रहे हो, तुम मुझे धोखा दे रहे हो।
फराज- कोई बात नहीं, बाद में बात करेंगे।
युवती- मैंने बहुत बड़ी गलती की तुम पर भरोसा करके।

ड्रग देकर किया था युवती को वश में...पढ़ने लगी थी नमाज
फराज अथर ने युवती को नशे की ड्रग देकर अपने वश में कर लिया था। युवती ड्रग की आदी हो गई थी। ड्रग लेने के बाद फराज जो भी कहता, वो करने के लिए राजी हो जाती। युवती के पिता ने बताया कि उन्होंने बेटी को नमाज पढ़ते देख लिया था। पूछने पर उसने बताया था कि वह धर्म परिवर्तन कर चुकी है।

पांच वक्त की पढ़ने लगी थी नमाज
पिता ने पुलिस को बताया कि फराज ने उनकी बेटी को नमाज पढ़ने और मुस्लिम रीति-रिवाज का ऑनलाइन प्रशिक्षण दिलाया था। प्रशिक्षण के बाद वह पांचों वक्त की नमाज पढ़ने लगी थी। परिवार वालों के विरोध के बावजूद बुर्का पहनती थी। उसके कमरे से कुरान और हदीस की किताबें मिली हैं। उसकी डायरी में भी लिखा है कि उसने अपना धर्म बदल लिया है।

फराज से शादी के लिए कुछ भी करने को तैयार थी बेटी
फराज ने उसे व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल करा दिया था। इस ग्रुप में उसे मुस्लिम रीति-रिवाज की जानकारी दी जाती थी। युवती के पिता ने बताया कि बेटी फराज से शादी करने के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार थी। फराज ने धर्म परिवर्तन की शर्त इसलिए रखी थी ताकि वह इन्कार कर दे, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। वह राजी हो गई।

मांगने लगा था संपत्ति
युवती के पिता ने बताया कि फराज ने सगाई के बाद ही संपत्ति की मांग करनी शुरू कर दी थी। वह बेटी के हिस्से की संपत्ति को दहेज में मांग रहा था। संपत्ति नहीं मिली तो उसने बात करना बंद कर दिया। अगर संपत्ति मिल जाती तो वह उसे बेचकर शादी किए बगैर ही भाग जाता। उनका कहना है कि अगर फराज धोखा देकर न भागता तो बेटी की खुशी की खातिर वह अपनी संपत्ति उसे दे देते।

परिवार के सदस्य भी बनाए जाएंगे आरोपी
डीसीपी ने बताया कि फराज की साजिश के बारे में उसके परिवार को जानकारी थी। वे लोग सगाई समारोह में शामिल भी हुए थे। युवती का धर्म परिवर्तन कराने में भी उन लोगों ने सहयोग किया। इसलिए सभी को आरोपी बनाया जाएगा। नमाज का ऑनलाइन प्रशिक्षण देने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी। मोबाइल से उन लोगों के नंबर मिल गए हैं। उनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

धर्मांतरण में उम्रकैद तक की सजा का है प्रावधान
उत्तर प्रदेश में धर्मांतरण कराने पर उम्रकैद तक की सजा का प्रावधान है। जुलाई में ही सरकार ने इस विधेयक को पास किया है। कानून के अनुसार अगर कोई व्यक्ति अपना धर्म परिवर्तन करना चाहता है तो उसे कम से कम 60 दिन पहले डीएम को प्रार्थना पत्र देना होता है। पत्र में संपूर्ण विवरण देना अनिवार्य है। फराज इस प्रक्रिया को अपनाए बगैर ही युवती से निकाह कहना चाह रहा था। यह गैर कानूनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed