फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Mahagun Mall lakh looted from the collection agent

महागुन मॉल के पास कलेक्शन एजेंट से आठ लाख लूटे

Tue, 17 May 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 17 May 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
Mahagun Mall lakh looted from the collection agent
loot - फोटो : अमर उजाला

 सेक्टर-3 स्थित महागुन मॉल के पास दो बाइक सवार चार बदमाशों ने राइटर्स सेफगार्ड कंपनी के कैश कलेक्शन एजेंट से आठ लाख रुपये लूट लिए। बदमाशों ने एजेंट की बाइक को ओवरटेक कर रोका और हथियारों के बल पर वारदात की।

विज्ञापन


दिल्ली के त्रिलोकपुरी निवासी हृदेश गुप्ता दिल्ली के हौज खास स्थित राइटर सेफगार्ड कंपनी में कैश कलेक्शन एजेंट हैं। हृदेश ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 11 बजे मयूर विहार के अलावा वैशाली के विभिन्न सेंटरों पर कैश कलेक्ट कर रहे थे।
विज्ञापन

इस दौरान महागुन मॉल के पिछले गेट के पास पीछे से दो बाइक पर आए चार बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर रोका और उनकी गर्दन पर तमंचा और चाकू लगाकर रुपयों से भरा बैग लूट लिया। उन्होंने शोर मचाया, मगर बदमाश लिंक रोड की ओर भाग गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल से उसने कॉल कर पुलिस को सूचना दी। एसपी सिटी सलमान ताज, सीओ और एसएचओ इंदिरापुरम मौके पर पहुंचे और छानबीन की। एसपी सिटी ने बताया कि कलेक्शन एजेंट के बयानों में विरोधाभास है। घबराहट की वजह से ऐसा हो सकता है।

उन्होंने बताया कि पुलिस मॉल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पीड़ित ने बताया है कि बदमाश अपाचे और स्पलेंडर बाइक पर थे। आगे बैठे बदमाशों ने हेलमेट पहने थे। पीछे बैठे बदमाश 25-28 साल के लग रहे थे। पुलिस बदमाशों का स्केच बनवाएगी।

पुलिस ने एजेंट को ही चौकी पर दो घंटे बैठाया, कई घंटे घुमाया
लूट के बाद पुलिस घटना को संदिग्ध मानती रही। हृदेश को कई बार घटनास्थल के चक्कर लगवाने के बाद उससे चौकी पर सख्ती से पूछताछ की गई। करीब दो घंटे लगातार पूछताछ के बाद उसे मयूर विहार से लेकर वैशाली तक सभी सड़कों पर घुमाया गया।


पुलिस के साथ जाते समय हृदेश रोता दिखा। आसपास खड़े लोगों ने बताया कि चौकी में उसकी पिटाई भी की गई। पुलिस के अनुसार, हृदेश ने मयूर विहार के एक शोरूम के अलावा वैशाली सेक्टर-2, 3, और चार की कुल छह दुकानों से कैश कलेक्ट किया था। पुलिस को शक है कि बदमाश किसी दुकान से ही उसके पीछे लगे और मॉल के पीछे सुनसान जगह देखकर वारदात की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed