फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   lockdown

नगर निगम ने टैक्स जमा कराने के सभी काउंटर खोले

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 03:56 PM IST
विज्ञापन
lockdown
टैक्स जमा करने के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का किया जा रहा पालन - जोनल कार्यालय में शुक्रवार को टैक्स जमा करने के लिए खुले काउंटर - सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह से पालन टैक्स जमा करने के दौरान किया जा रहा है
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। नगर निगम ने अपने जोनल कार्यालय में शुक्रवार को टैक्स जमा कराने के लिए सभी काउंटर को खोल दिया है। अब लोग नगर निगम कार्यालय में पहुंचकर अपने घरों का हाउस टैक्स जमा करा सकेंगे। अधिकारियों की कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए कार्यालय में सभी गाइडलाइंस का पालन किया जा रहा है। सबसे ज्यादा ख्याल सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सबसे ज्यादा किया जा रहा है।
विज्ञापन
मोहन नगर जोनल प्रभारी एसके गौतम ने बताया कि कोविड-19 से बचाव के लिए लागू लॉकडाउन के दौरान नगर निगम कार्यालय बंद था। लोग ऑनलाइन के जरिए अपना हाउस टैक्स जमा करा रहे थे। अब सरकारी कार्यालय खुले हैं तो जोनल कार्यालय पर बिलिंग काउंटर को खोल दिया गया है। अब लोग जोनल कार्यालय पर आकर अपना टैक्स जमा करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस दौरान कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जारी सभी गाइडलाइंस का पालन कार्यालय में किया जा रहा है। बिलिंग काउंटर पर उचित दूरी पर चूने से सर्किल बनाए गए है। इसमें ही लोग खड़े रहकर आपस में उचित दूरी बनाए रखे। इसके साथ ही गेट और बिलिंग काउंटर पर सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही बिना मास्क के कार्यालय में किसी के भी प्रवेश पर प्रतिबंध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed