फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Linemen shifted the electricity pole without informing the officers

Ghaziabad News: अफसरों को बिना बताए लाइनमैनों ने शिफ्ट कर दिया बिजली का खंभा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Linemen shifted the electricity pole without informing the officers
गाजियाबाद। विद्युत निगम में कर्मचारियों की मनमानी और साठगांठ का बड़ा मामला सामने आया है। स्वर्णजयंतीपुरम क्षेत्र में तैनात लाइनमैनों ने विभागीय अधिकारियों को अंधेरे में रखकर चुपचाप बिजली का खंभा दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया। इसके लिए न तो कोई एस्टीमेट स्वीकृत कराया गया और न ही उच्चाधिकारियों से कोई अनुमति ली गई। मामला संज्ञान में आते ही महकमे में हड़कंप मच गया। अफसरों की सख्ती के बाद आनन-फानन शनिवार तड़के खंभे को दोबारा उसी जगह पर स्थापित कराया गया।
विज्ञापन

इलाके में लाइनमैनों ने लाइन में खराबी (फॉल्ट) आने का बहाना बनाकर खंभे को हटाने का ताना-बाना बुना था। इलाके के रहने वाले आशीष ने बताया कि स्वर्णजयंतीपुरम ई ब्लॉक के मकान संख्या 80 के सामने बिजली का खंभा लगा हुआ था। जिसे ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया। विभागीय नियमों के अनुसार किसी भी खंभे को शिफ्ट करने के लिए बाकायदा आवेदन, सर्वे, एस्टीमेट और तय प्रक्रिया पूरी करनी होती है लेकिन लाइनमैनों ने साठगांठ के चलते निजी फायदे के लिए नियमों को दरकिनार कर खंभे को शिफ्ट कर दिया। इसकी भनक जब क्षेत्र के अवर अभियंता और अधिशासी अभियंता तक पहुंची तो विभाग में खलबली मच गई। अफसरों ने बिना अनुमति खंभा हटाने पर कड़ा रुख अख्तियार करते हुए तत्काल प्रभाव से इसे पुरानी जगह पर लगाने के निर्देश दिए। खंभे शिफ्ट करने वाले कर्मियों की जब पोल खुली तो वे आनन-फानन अल सुबह मौके पर पहुंचे और भारी मशक्कत के बाद खंभे को वापस उसी जगह खड़ा कर लाइन चालू कराई। इस संदर्भ में एक्सईएन संजीव गौतम ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। अगर इस तरह के तथ्य सामने आते हैं, तो जिम्मेदारों के ऊपर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed