{"_id":"634aa041b9069353360a6e13","slug":"lic-officer-dies-after-falling-from-4th-floor-in-rajnagar-extension-og-ghaziabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: एलआईसी अफसर की चौथी मंजिल से गिरकर मौत, राजनगर एक्सटेंशन के गुलमोहर गार्डन का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: एलआईसी अफसर की चौथी मंजिल से गिरकर मौत, राजनगर एक्सटेंशन के गुलमोहर गार्डन का मामला
Sat, 15 Oct 2022 05:27 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Sat, 15 Oct 2022 05:27 PM IST
सार
नंदग्राम थाना प्रभारी रमेश सिंह सिद्धू का कहना है कि प्रथम दृष्टया झालर लगाते हुए अनियंत्रित होकर नीचे गिरकर मौत होने की आशंका है। मौके से झालर और कुर्सी मिली है। आत्महत्या करने की कोई बात सामने नहीं आई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
एलआईसी अधिकारी राकेश गुप्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजनगर एक्सटेंशन की गुलमोहर गार्डन सोसायटी में शनिवार सुबह करीब पांच बजे संदिग्ध परिस्थितियों में एलआईसी अफसर राकेश कुमार गुप्ता ( 42 ) की चौथी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। साढ़े पांच बजे पुलिस को इसकी सूचना मिली।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस का कहना है कि झालर लगाते समय हादसा होना प्रतीत हो रहा है। राकेश एलआईसी की वसुंधरा शाखा में विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत थे।
विज्ञापन
राकेश कुमार गुप्ता गुलमोहर सोसायटी के टावर 15 के फ्लैट नंबर 402 में पत्नी और दो बेटियों के साथ रहते थे। राकेश की पत्नी सरिता गुप्ता ने पुलिस को बताया कि उनकी एक आठ साल की बेटी और एक नौ माह की। नौ माह की बेटी रात भर रोती रही। सुबह करीब पांच बजे वह बेटी को दूध पिला रही थीं तो उनकी पति भी उठे तो वह दीवाली के मौके पर झालर लगाने लगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि काफी देर तक उनकी आवाज नहीं आई तो उन्हें बालकनी में जाकर देखा तो वह नीचे गिरे हुए थे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस राकेश को अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद से सरिता का रो-रोकर बुरा हाल है।
नंदग्राम थाना प्रभारी रमेश सिंह सिद्धू का कहना है कि प्रथम दृष्टया झालर लगाते हुए अनियंत्रित होकर नीचे गिरकर मौत होने की आशंका है। मौके से झालर और कुर्सी मिली है। आत्महत्या करने की कोई बात सामने नहीं आई है। मामले की जांच की जा रही है।