{"_id":"5f0efc978ebc3e63c62b756f","slug":"l-l-l-l-l23","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिसकर्मी पर गोली चलाकर कार लूटने वाले मुठभेड़ में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिसकर्मी पर गोली चलाकर कार लूटने वाले मुठभेड़ में गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिसकर्मी पर गोली चलाकर कार व लूटने वाले मुठभेड़ में गिरफ्तार -हिंडन नहर पर क्राइम ब्रांच और पुलिस ने किया गिरफ्तार - लूटी गई वैग्नआर कार, बाइक और नकदी व अवैध पिस्टल बरामद
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। राजनगर एक्सटेंशन में वैग्नआर कार लूट और पुलिस कर्मी पर गोली चलाने वाले चार बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार रात क्राइम ब्रांच और खोड़ा पुलिस की हिंडन नहर किनारे बदमाशों से मुठभेड़ हो गई थी। गिरोह का सरगना पैर में गोली लगने से घायल हो गया। चारों से पुलिस ने लूटी हुई वैग्नआर कार, दो हजार रुपये, दो पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस, मोबाइल व अन्य सामान बरामद किया है। एसएसपी ने गिरफ्तार करने वाली टीम को 25 हजार इनाम से पुरस्कृत किया है। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि हिंडन नहर के किनारे क्राइम ब्रांच टीम और खोड़ा इंस्पेक्टर संदीप कुमार सिंह ने संदिग्धों का चेकिंग के लिए रोका तो उन्होंने पुलिस को देखकर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। जिसमें नीशु और उर्फ करन गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए तीन अन्य को भी दबोच लिया। आरोपियों की पहचान नीशू उर्फ करन निवासी गौतम बुद्ध नगर, रिंकू व शादाब उर्फ सद्दाम निवासी देवली थाना सिंभावली हापुड़ के अलावा नितिन निवासी गौतमबुध नगर के रूप में हुई है। गिरोह का सरगना नीशु उर्फ करन है। मुठभेड़ में पुलिस बाल-बाल बच गई। जबकि पुलिस की फायरिंग से निशु उर्फ करन पैर में गोली लगने से घायल हो गया।
एसएसपी के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी उत्तर प्रदेश और दिल्ली में व्यापारियों को लूट से वाहन व माल लूटने की घटना को अंजाम देते थे। इनके खिलाफ पहले भी दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
यह थी राजनगर एक्सटेंशन की घटना ः बीती 8 जून को खोड़ा थाना क्षेत्र में दिल्ली के मंडावली निवासी व्यापारी देवेंद्र कुमार से चारों बदमाशों ने स्कूटी लूटी थी। इस दौरान उनके थाने के आरक्षी मनोज त्यागी मौके पर पहुंच गए। बदमाशों ने मनोज त्यागी के पैर में गोली मार दी और लूट कर फरार हो गए थे। इसके बाद आरोपियों ने राजनगर एक्सटेंशन में एक व्यक्ति से हथियार के बल पर वैग्नआर कार लूट ली थी। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि कार राजनगर एक्सटेंशन में स्थानीय निवासी हरिमोहन नेहरा से लूटी थी। आरोपितों ने नोएडा के बरौला से भी एक बाइक चोरी की थी। उधर, एसएसपी कलानिधि नैथानी ने चारों बदमाशों को गिरफ्तार करने वाली टीम जिसमें खोड़ा थाना प्रभारी संदीप कुमार, मधुर शर्मा, विपिन कुमार, पंकज शर्मा, सचिन कुमार, सचिन मलिक,पवन और क्राइम ब्रांच से निरीक्षक लक्ष्मण वर्मा, संजय पांडेय, राजेंद्र सिंह, पंकज कुमार, बालिंद्र बालियान, मनोज कुमार, विपिन कुमार व खुर्शीद आलम को 25 हजार रुपये इनाम देकर पुरस्कृत किया है। -------------------------------- सुमित कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन