फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Kicking and punching on honeymoon, discord resolved at pink booth

Ghaziabad News: हनीमून पर चले लात-घूंसे, पिंक बूथ पर दूर हुआ मनमुटाव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Feb 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
Kicking and punching on honeymoon, discord resolved at pink booth
इंदिरापुरम। शादी में फेरे लेकर सात जन्म साथ रहने की कसम खाकर मुंबई में हनीमून मनाने गए वसुंधरा के एक नवदंपती में जमकर लात-घूंसे चले। होटल में हाईवोल्टेज हंगामा होने पर स्टाफ ने बीच-बचाव किया, लेकिन बात नहीं बनी। दोनों लड़ते-झगड़े मुंबई से फ्लाइट पकड़कर इंदिरापुरम में शिप्रा सनसिटी पिंक बूथ पर पहुंचे। महिला पुलिस और काउंसलर ने साढ़े पांच घंटे में दोनों का मनमुटाव दूर कर उन्हें फिर से गले मिलवाया। ट्रांस हिंडन जोन के पांच पिंक बूथों पर पति-पत्नी के बीच शराब पीने, फ्लैट में गंदगी और बच्चों की देखरेख जैसे छोटी-छोटी बातों पर विवाद के करीब 608 मामले पहुंचें जिनमें से 605 मामलों का निस्तारण हुआ और 393 पक्षों को काउंसलिंग से फिर करीब लाया गया।
विज्ञापन


महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए जिले में करीब 20 पिंक बूथ खोले गए थे। पति-पत्नी और बहू-सास के बीच लगातार झगड़े बढ़ने के मामलों को देखते हुए पुलिस आयुक्त अजय मिश्र ने काउंसलिंग की व्यवस्था शुरू कराई। इसमें महिला उपनिरीक्षक, स्टाफ के अलावा चार-पांच काउंसलर की टीम बनाई गई जो काउंसलिंग के माध्यम से दंपती का विवाद सुलझाकर उनका फिर दाम्पत्य जीवन खराब होने से बचाया। पुलिस के आंकड़े बताते हैं कि काउंसलिंग शुरू होने के बाद इंदिरापुरम की शिप्रा सनसिटी पिंक बूथ पर सबसे ज्यादा 150 मामले आ चुके हैं, जिनमें से 115 झगड़ों में काउंसलिंग कराकर पति-पत्नी को दोबारा मिलाया। दूसरे नंबर पर साहिबाबाद कोतवाली का मोहन नगर पिकं बूथ रहा। यहां 154 मामलों में से 93 विवादों सुलझाए गए। तीसरे नंबर पर कौशांबी पिंक बूथ पर 122 शिकायतें हुईं। इनमें से 84 मामले पति-पत्नी के बीच विवाद के थे। काउंसलर ने बात नहीं मानने पर पति को जेल भेजने की चेतावनी दी तो उसने तुरंत लिखित में झगड़ा नहीं करने का आश्वासन देकर पत्नी से सुलह कर लिया। इतना ही नहीं, शालीमार गार्डन थाने के डीएलएफ पिंक बूथ पर 117 शिकायतों में से 72 का मध्यस्थता से निस्तारण हुआ, जबकि लिंकरोड थाने के पिंक बूथ पर 65 मामलों से 29 शिकायतों को सुनकर पति-पत्नी और सास-बहू का झगड़ा खत्म कराया।
विज्ञापन

केस स्टडी-01
इंदिरापुरम की साया गोल्ड सोसायटी में सेवानिवृत अधिकारी की पत्नी ने पति के सुबह से शाम तक शराब पीने की शिकायत की। रात नौ बजे कंट्रोल रूम पर सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों की काउंसलिंग हुई और लिखित समझौते से दोनों को फिर मिलवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस स्टडी -02
वसुंधरा का नवदंपती हनीमून पर मुंबई गया। वहां शराब पीने के बाद जमकर लात-घूंसे चले। झगड़े के बाद नवदंपती की शिकायत पर पिंक बूथ में काउंसलिंग हुई। उसमें दोनों को शादी का महत्व और जिंदगी का फलसफा समझाया तो दंपती झगड़ा खत्म करने को राजी हो गए।
केस स्टडी- 03
कौशांबी में पति शराब पीकर मारपीट करता था। पत्नी ने पुलिस से शिकायत की। दोनों की काउंसलिंग में समझाया गया। पति ने गलती मानी और पत्नी को साथ रखने को तैयार हो गए।

-----
डीसीपी निमिष पाटिल का कहना है कि पिंक बूथ पर महिलाओं के मामलों को तत्काल सुनकर उनका काउंसलिंग से निस्तारण कराया जाता है। पति-पत्नी की शिकायत सुनकर उनका पारिवारिक जीवन बचाने का पूरा प्रयास रहता है।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed