फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Iron girder fell on the car below the under construction expressway

Ghaziabad News: निर्माणाधीन एक्सप्रेस-वे से नीचे कार पर गिरा लोहे का गर्डर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
Iron girder fell on the car below the under construction expressway
लोनी। पुश्ता पुलिस चौकी के पास निर्माणाधीन दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस-वे से लोहे का एक गाटर करीब 20 फुट नीचे चल रही एक कार पर गिर गया। स्टेरिंग पर गर्डर अटकने से चालक की जान बच गई।
विज्ञापन

कांधला से दिल्ली की तरफ एक कार जा रही थी। कार में एक युवक बैठा था। दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस-वे के निर्माण का कार्य चल रहा है। ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र की पुश्ता पुलिस चौकी के पास कुछ कर्मचारी काम कर रहे थे। कांधला की तरफ से आ रही कार जैसे ही पुश्ता पुलिस चौकी के पास पहुंची, तभी निर्माणाधीन एक्सप्रेस-वे से करीब 20 फुट की ऊंचाई से एक लोहे का गर्डर गिर गया। गर्डर कार का शीशा तोड़ते हुए स्टेरिंग पर आ कर अटक गया। कार सवार युवक को पता नहीं चला कि क्या हुआ। घटना के बाद वह कार से बाहर निकाला। गर्डर अगर स्टेरिंग पर नहीं अटकता तो कार सवार की जान जा सकती थी। आसपास के लोगों ने इस घटना की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। एसीपी लोनी सूर्यबली मौर्या ने बताया कि मामले में पीड़ित ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed