{"_id":"69b45af55012b94bb80b9414","slug":"interpol-to-search-for-ubaid-ullah-sitting-in-pakistan-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-841231-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: पाकिस्तान में बैठे उबेद उल्ला को खोजेगी इंटरपोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: पाकिस्तान में बैठे उबेद उल्ला को खोजेगी इंटरपोल
विज्ञापन
गाजियाबाद। देशद्रोह के आरोप में पकड़े गए छह आरोपियों में एक मोहम्मद जावेद का चाचा उबेद उल्ला पाकिस्तान के इस्लामाबाद में रहता है। मोहम्मद जावेद उसके संपर्क में था, इसका खुलासा जावेद से बरामद मोबाइल से हुआ। मोबाइल नंबर और इंटरपोल की मदद से 30 वर्ष पूर्व पाकिस्तान भागे उबेद उल्ला की टीमें कुंडली खंगालेंगी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी जावेद का एक चाचा, जिसका नाम उबेद उल्ला है करीब 30 वर्ष पहले पाकिस्तान चला गया और इस्लामाबाद में रहता है। पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि जावेद के चाचा का नाम पहले ही आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन से जुड़ा था। इसके बाद वह भारत से पाकिस्तान चला गया और वहीं रहने लगा। पकड़े गए जावेद से बरामद मोबाइल से वर्षों से लापता उबेद उल्ला का मोबाइल नंबर बरामद हुआ है। जावेद ने पूछताछ में बताया कि वह अपने चाचा के संपर्क में था और सप्ताह में तीन से चार बार मोबाइल से बातचीत हो जाती थी। ऑडियो और वीडियो कॉलिंग के जरिये जावेद अपने चाचा से बातचीत करता था।
......
स्वात-उल-हक को शावेज ने भेजी थी रिक्वेस्ट
जांच पड़ताल में सामने आया है कि सिग्नल एप के दूसरे ग्रुप में शावेज उर्फ जिहादी ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन के एक ग्रुप स्वात-उल-हक से जुड़ने के लिए 19 फरवरी 2025 को रिक्वेस्ट भेजी थी। इसके बाद उसे जैश-ए-मोहम्मद के ऑफिशियल कई ग्रुप में जोड़ा गया। शावेज को हाजमा के नाम से एक इंस्टाग्राम आईडी भी बनाकर दी गई। इसमें उसकी और इकराम की चैट्स मिली हैं। शावेज ने पूछताछ में बताया कि वह लंबे समय से जैश-ए-मोहम्मद के कमांडर मौलाना मसूद अजहर के वीडियो देखता था और उनके विचारों से प्रभावित था।
विज्ञापन
......
वर्जन....
जावेद अपने चाचा उबेद उल्ला के संपर्क में था, इसकी पुष्टि हो चुकी है। उबेद उल्ला का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है, इसके बारे में जल्द ही जानकारी जुटाई जाएगी।
-सुरेंद्र नाथ तिवारी, डीसीपी ग्रामीण