फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Indefinite sit-in protest by advocates and deed writers begins.

Ghaziabad News: अधिवक्ताओं व बैनामा लेखकों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Indefinite sit-in protest by advocates and deed writers begins.
लोनी। ई-पंजीकरण व्यवस्था के विरोध में लोनी के अधिवक्ताओं और बैनामा लेखकों ने बृहस्पतिवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। अधिवक्ता और बैनामा लेखक रामपार्क कॉलोनी में धरने पर बैठ गए। पदाधिकारियों ने सरकार के ई-पंजीकरण व्यवस्था को वापस लेने तक आंदोलन जारी रहने की चेतावनी दी है। लोनी तहसील बार एसोसिएशन के सचिव विजय आनंद ने बताया कि ई-पंजीकरण व्यवस्था अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों और स्टांप विक्रेताओं के लिए ही अनुकूल नहीं है। इस व्यवस्था से आम जनमानस के लिए भी अनेक समस्याएं पैदा होंगी। ग्रामीणों और अन्य नागरिकों को आर्थिक बोझ उठाना पड़ेगा। प्रक्रिया को पूर्ण ऑनलाइन करने पर आम जनता की पहुंच न्यायिक एवं राजस्व सेवाओं तक सीमित रह जाएगी। उन्होंने बताया कि सरकार ई-पंजीकरण व्यवस्था को वापस नहीं लेती है या पुनर्विचार नहीं करती है तो आंदोलन जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed