फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   In the name of new design, jewelery worth nine lakhs was taken and fake ones were handed over.

Ghaziabad News: नए डिजाइन के नाम पर नौ लाख के गहने लिए और थमा दिए नकली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
In the name of new design, jewelery worth nine lakhs was taken and fake ones were handed over.
इंदिरापुरम। नीतिखंड-एक के शक्तिखंड चार निवासी शिम्पी चौधरी से शादी और उपहार में मिले नौ लाख के गहने लेकर नए डिजाइन में बनाने का झांसा देकर सराफ भाइयों ने नकली थमा दिए। आरोप है कि सराफ ने डिजाइनिंग और मेकिंग चार्ज की एवज में ढाई लाख रुपये भी वसूले। फिर लोन देने के बहाने सामान भी कब्जे में ले लिया। उनके विरोध करने पर दोनों ने गाली-गलौज करके जान से मारने की धमकी दी। इंदिरापुरम पुलिस ने धोखाधड़ी, पैसे हड़पने समेत अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

शिम्पी चौधरी ने शिकायत दी कि 21-22 जनवरी को नीतिखंड एक में कपूर ज्वैलर्स पर पुराने गहनों को नए डिजाइन में बनाने की बात हुई थी। सराफ भाई तरुण और पंकज कपूर ने उनसे बोला कि वह डिजाइन तैयार करने के साथ मेकिंग चार्ज लेते हैं। ग्राहक के गहनों पर हॉल मार्क भी लगाकर देते हैं। वह उनके जाल में फंस गई और शादी व उपहार में मिले 22 से 24 कैरेट गुणवत्ता के गहने लाकर दोनों को दे दिए। उनके मुताबिक, इन गहनों में सोने के कड़े, गले का हार, झुमकी, कान की बाली, महिला की अंगूठी, सोने की चेन, पुरुष की अंगूठी, हीरे और सोने का ब्रेसलेट, सोने की चूड़ियां, मंगलसूत्र, एक जोड़ी कान की बाली, दस ग्राम का मंगलसूत्र, पेंडेंट, ढाई ग्राम की कान की बाली थी। इन गहनों की कीमत 8 लाख 51 हजार रुपये है जबकि सराफ ने मेकिंंग चार्ज की एवज में ढाई लाख रुपये भी वसूले। आरोप है कि सराफ बंधुओं ने उन्हें नकली सामान दे दिए। उन्होंने अपने अलावा रिश्तेदार के भी गहने सराफ के पास जमा कराए थे। उनकी भाभी जब फाइनेंस के ऑफिस में गहने लेकर गईं तो वहां जांच के बाद नकली सामान का पता चला। वह बाद में सराफ की दुकान पर पहुंची और लाखों के गहनों की जगह नकली सामान देने का आरोप लगाया। आरोप यह भी है कि पंकज और तरुण ने अपने दिए सामान पर लोन देने की बात कही। आरोपियों ने उनसे 99.890 ग्राम सामान लेकर चार लाख 30 हजार रुपये देने का आश्वासन दिया लेकिन अगले दिन आरोपियों ने लोन की रकम और न सामान वापस किया। विरोध करने पर आरोपियों ने धमकी देकर गाली-गलौज की। इंदिरापुरम एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि सराफ बंधुओं पर धोखाधड़ी का दूसरा मुकदमा दर्ज हुआ है। गहने और लेन-देन की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed