{"_id":"5e9c47998ebc3e75f5658e11","slug":"in-accident-anms-husband-and-son-died120","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना ड्यूटी को निकली एएनएम का उजड़ा सुहाग, बेटे की भी गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना ड्यूटी को निकली एएनएम का उजड़ा सुहाग, बेटे की भी गई जान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 06:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 3
accident
- फोटो : graphic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रयागराज निवासी सुषमा ऊंचागांव सीएचसी पर एएनएम के पद पर हैं तैनात - सीएचसी प्रभारी के नोटिस पर बाइक से पति-पुत्र के साथ आ रहीं थी ऊंचागांव। ससुर की बीमारी के कारण ऊंचागांव सीएचसी पर तैनात सुषमा गत 20 मार्च से अपनी ससुराल प्रयागराज जनपद में थीं। लेकिन, होनी को कुछ और ही मंजूर था। एक ओर कोरोना संक्रमण के चलते यातायात सुविधा पूरी तरह से ठप है, वहीं दूसरी ओर ड्यूटी पर पहुंचने के लिए ऊंचागांव सीएचसी प्रभारी का नोटिस सुषमा को मिल गया।
पति व पुत्र के साथ बाइक पर सवार होकर ऊंचागांव के लिए प्रयागराज से निकलीं, लेकिन रास्ते में ही सड़क दुर्घटना में उनके पति व पुत्र की मौत हो गई और वह खुद गंभीर रुप से घायल हो गईं। मिली जानकारी के अनुसार प्रयागराज की तहसील बारहा के गांव पहाड़ी कलां निवासी सुषमा की जनपद के ऊंचागांव सीएचसी पर एएनएम के पद पर तैनाती है। गत 20 मार्च को उनके ससुर की तबियत अचानक खराब हो गई।
2 of 3
Accident
इस कारण वह अपनी ससुराल चली गई थीं। लेकिन, इसी दौरान गत 24 मार्च की देर रात देशभर में लॉकडाउन कर दिया गया और यातायात संचालन भी बंद हो गया। एक तरफ घर पर ससुर बीमार थे और दूसरी तरफ वह ड्यूटी पर जाने के लिए कोई यातायात सुविधा न होने से परेशान थीं। दो बार सीएचसी ऊंचागांव प्रभारी उन्हें नोटिस जारी कर चुके थे। वहीं, अब गत दिनों तीसरा व अंतिम नोटिस भी सीएचसी प्रभारी ने जारी किया और ड्यूटी पर हाजिर होने के लिए सुषमा से कहा गया। जिसके बाद नौकरी की खातिर वह अपने पति अखिलेश सिंह और आठ वर्षीय पुत्र आदित्य के साथ बाइक पर सवार होकर रविवार सुबह बुलंदशहर के ऊंचागांव आने के लिए निकली थीं।
3 of 3
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि रास्ते में ही जनपद कानपुर व फतेहपुर मार्ग पर अज्ञात वाहन टक्कर से उनके पति व पुत्र की मौत हो गई। जबकि, वह गंभीर रुप से घायल हो गईं। वहीं, दूसरी ओर सीएचसी प्रभारी सुनील सिंह का कहना है कि कोरोना संक्रमण के चलते ड्यूटी ज्वाइन करने को उन्हें तीसरा व अंतिम नोटिस जारी किया गया था। वह गत २० मार्च से ड्यूटी पर नहीं आ रही थीं। घटना की जानकारी से उंचागांव सीएचसी कर्मचारियों में रोष व्याप्त है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।