फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   IMS Ghaziabad hostel lift break 12 students injured hospitalised read detail

आईएमएस गाजियाबाद में हादसा: कैंपस के हॉस्टल में लिफ्ट टूटने से बड़ा हादसा, 12 में से 10 छात्र घायल

Wed, 27 Apr 2022 01:00 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 27 Apr 2022 01:00 PM IST
सार

कॉलेज से आ रही खबरों के अनुसार ओवरलोड होने के कारण लिफ्ट टूटने का हवाला दिया जा रहा है।

विज्ञापन
IMS Ghaziabad hostel lift break 12 students injured hospitalised read detail
आईएमएस गाजियाबाद के ब्वॉयज हॉस्टल की टूटी लिफ्ट, 12 छात्र घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 गाजियाबाद स्थित आईएमएस यूनिवर्सिटी कोर्सेज कैंपस परिसर के पीछे बने हॉस्टल की लिफ्ट टूटने से बड़ा हादसा हो गया है। बताया जा रहा है कि लिफ्ट में 12 छात्र थे, जिसमें से 10 घायल हो गए हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार लिफ्ट में बीबीए, बीसीए और एमआईबी के घायल 10 छात्रों को मनीपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कॉलेज से आ रही खबरों के अनुसार ओवरलोड होने के कारण लिफ्ट टूटने की घटना हुई है।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यह हादसा आईएमएस के ध्रुव ब्वॉयज हॉस्टल में उस वक्त हुआ जब 12 छात्रों से भरी लिफ्ट पांचवें फ्लोर से नीचे आ रही थी। लिफ्ट टूटने से 10 छात्र घायल हो गए हैं। एक छात्र के पैर में फ्रैक्चर है तो एक छात्र की पीठ में चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निदेशक ने बताया 12 छात्र थे लिफ्ट में मौजूद

आईएमएस यूसी कैंपस के निदेशक अजय कुमार का कहना है कि, लिफ्ट में छह के बजाय 12 लड़के मौजूद थे। इनमें दो छात्र बिल्कुल ठीक हैं वहीं 10 को चोट लगी है। वहीं इनमें से एक छात्र के पैर में फ्रैक्चर हो गया है और उसका ऑपरेशन होगा। एक छात्र की पीठ में चोट लगी है। घायलों में बीबीए, बीसीए और एक छात्र एमआईबी का है।

घायल छात्रों के नाम

तनिष्क                 बीबीए प्रथम वर्ष
प्रखर वत्स              बीबीए प्रथम वर्ष
हर्ष जायसवाल        बीबीए प्रथम वर्ष
परम शर्मा              बीबीए प्रथम वर्ष
ऋतिक सिंह            बीबीए प्रथम वर्ष
अंश जैन                बीबीए प्रथम वर्ष
सुमित कुमार सिंह    बीसीए प्रथम वर्ष
प्रियांशु पांडेय           बीसीए प्रथम वर्ष
अश्विन प्रकाश          बीसीए प्रथम वर्ष
कंवर दीप                एमआईबी प्रथम वर्ष

बीसीए के छात्र प्रियांशु पांडेय के पैर में फैक्चर आया है, इसका ऑपरेशन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed