फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   If the police station in-charge and outpost in-charge do not step down, the councilors will surround the police commissioner's residence

Ghaziabad News: थाना प्रभारी और चौकी इंचार्ज नहीं हटे तो पार्षद घेरेंगे पुलिस आयुक्त का आवास

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
If the police station in-charge and outpost in-charge do not step down, the councilors will surround the police commissioner's residence
गाजियाबाद। वार्ड नंबर-28 के भाजपा पार्षद सुधीर कुमार की गिरफ्तारी के विरोध में लगातार तीसरे दिन भी पार्षद पुलिस के खिलाफ लामबंद दिखाई दिए। शुक्रवार को नगर निगम मुख्यालय में जुटे करीब 50 पार्षदों ने विरोध की रणनीति बनाई। गिरफ्तार पार्षद की पत्नी की तहरीर पर शनिवार तक कार्रवाई करने का अल्टीमेटम दिया गया। पार्षदों ने कहा कि साहिबाबाद थाने के प्रभारी निरीक्षक अजय चौधरी व मोहननगर चौकी इंचार्ज को तत्काल निलंबित नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। पुलिस आयुक्त का आवास घेरने की चेतावनी भी दी गई। उधर, वाल्मीकि समाज के प्रतिनिधियों ने बैठक कर सोमवार को पुलिस मुख्यालय को घेरने की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन


शुक्रवार को करीब दो घंटे चली बैठक में निर्णय लिया गया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शनिवार दोपहर एक बजे सभी पार्षद अतिरिक्त पुलिस आयुक्त से मिलने पहुंचेंगे। पार्षद दल के सचेतक अमित ने कहा कि आधी रात के बाद भी अवैध तरीके से दुकान खुले होने का पार्षद ने विरोध किया था। पार्षद ने ही पुलिस को पहली सूचना दी थी, लेकिन पुलिस ने शिकायतकर्ता के खिलाफ ही कार्रवाई कर दी। सवाल उठता है कि आधी के बाद भी दुकानें क्यों खुली रहती हैं। पार्षद शीतल देओल शीतल देओल ने कहा कि जनता के चुने हुए प्रतिनिधि पुलिस आयुक्त से मिलने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन पुलिस आयुक्त आखिर मिल क्यों नहीं रहे हैं। पार्षद मनोज त्यागी, पार्षद नीरज गोयल, पार्षद यशपाल पहलवान, पार्षद हिमांशु शर्मा, पार्षद पति प्रदीप चोहान सहित कई पार्षदों ने सुधीर कुमार की गिरफ्तारी को गलत तरीके से की गई कार्रवाई बताते हुए कहा कि पुलिस जनप्रतिनिधियों की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। पार्षद वीरेंद्र त्यागी ने कहा कि शनिवार को दोपहर 12 बजे सभी पार्षद नगर निगम मुख्यालय पर एकत्रित होंगे और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कार्यालय जाकर कार्रवाई से संबंधित जवाब मांगेगे। इस दौरान पार्षद पूनम सिंह, राहुल शर्मा, मनोज पाल, रवि भाटी, राहुल शर्मा, प्रीति जैन, कालीचरण पहलवान, सुमनलता, सुभाष चौधरी, नितिन कुमार, फरीम चौधरी, ओमप्रकाश ओड़, धीरज अग्रवाल, डॉ. अनिल तोमर, हरीश कारा कोटी, सत्येंद्र चौधरी, मनोज गोयल, ओमपाल भाटी, धीरेंद्र यादव बिल्लू, प्रवीण सिंह मुलायम, विनीत दत्त, जयकिशन पाल, जोगिंदर उपाध्याय, भूपेंद्र उपाध्याय, कृष्ण मोहन खेमका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




-----

सफाई व्यवस्था ठप करने की चेतावनी



महर्षि वाल्मीकि पार्क में बैठक के दौरान पार्षद सुधीर कुमार पर गलत धाराएं लगाकर गिरफ्तार करने का विरोध जताते हुए सोमवार को पुलिस मुख्यालय का घेराव करने की घोषणा की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदीप चौहान ने कहा कि पार्षद को साजिश के तहत फंसाया गया है। गाजियाबाद, मुरादनगर और लोनी के सफाई कर्मचारी नेताओं से वार्ता हो चुकी है। जरूरत पड़ी तो इन सभी जगह पर विरोध स्वरूप सफाई व्यवस्था बंद कर हड़ताल की जाएगी। इस दौरान मनोज कांगड़ा, अमित राष्ट्रवादी, कपिल चौहान, सूरज वाल्मीकि, गौरव वाल्मीकि, राजेंद्र गौड़, प्रवीण गहलौत, लखन चौधरी, दिलीप सिंह, हरीश बेदी, रिंकू वाल्मीकि, मोनू वाल्मीकि, संदीप वाल्मीकि, यशवीर वाल्मीकि, आकाश वाल्मीकि सहित कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed