फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   History sheet of Anil, close to Yeti, opened

Ghaziabad News: यति के करीबी अनिल की हिस्ट्रीशीट खुली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
History sheet of Anil, close to Yeti, opened
गाजियाबाद। पैगंबर मोहम्मद साहब के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में आरोपी जूना अखाड़े के महंत यति नरसिंहानंद के करीबी अनिल यादव उर्फ छोटे नरसिंहानंद पर पुलिस ने कार्रवाई का शिकंजा कस दिया है। शांति भंग की आशंका में जेल में बंद बम्हेटा निवासी अनिल की मंगलवार को हिस्ट्रीशीट खोल दी गई। उसके खिलाफ पांच केस दर्ज हैं। इनमें लूट और बवाल के मामले शामिल हैं।
विज्ञापन




अनिल यादव को पुलिस ने 11 अक्तूबर की रात को गिरफ्तार किया था। यति के बाद उसके खिलाफ भी आपत्तिजनक बयान देने का केस दर्ज हुआ था। इसमें उसने 11 को ही कोर्ट में सरेंडर किया था। इस केस में जमानत मिलने के बाद पुलिस ने शांति भंग की धारा में कार्रवाई की थी। तब से वह जेल में बंद है। डीसीपी देहात सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि मुकदमों के आधार पर हिस्ट्रीशीट खोली गई है।
विज्ञापन




हमले की साजिश से नहीं उठा पर्दा



( मंदिर पर हमले का मामला )



यति नरसिंहानंद पर केस दर्ज होने के बाद चार अक्तूबर की रात डासना के देवी मंदिर पर हमला करने की साजिश रचने वाले तीन लोगों के नाम से अब तक पर्दा नहीं उठ सका है। पुलिस की जांच में यह पहले ही साफ हो गया था कि हमले के पीछ उन तीन लोगों की साजिश थी, जो डासना में चार अक्तूबर को ही बुलाई गई शांति समिति की बैठक में शामिल थे। इन तीनों के इशारे पर ही 100-150 लोग मंदिर पर हमला करने के लिए गए थे। उन्हें पुलिस ने खदेड़ दिया था। इस पर उन लोगों ने पथराव किया था। पथराव के मुकदमे में पुलिस 34 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। यति पर कार्रवाई के लिए हंगामा-प्रदर्शन करने वाले लोग भी पकड़े गए हैं। अब तक कुल 49 गिरफ्तारी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




बड़ा सवाल...आखिर कहां है नरसिंहानंद


( चार अक्तूबर से बाद से कुछ पता नहीं )



चार अक्तूबर के बाद से ही यति नरसिंहानंद का कुछ पता नहीं है। हालांकि, उनके नाम से चल रहे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर बयान आ रहे हैं। एक पोस्ट में उनके नजरबंद होने की बात कही गई लेकिन पुलिस अधिकारी इससे इन्कार कर रहे हैं। यति के शिष्य भी यही कह रहे हैं कि उनका कुछ पता नहीं। इस बीच मुजफ्फरनगर के एक मामले में यति के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हो चुके हैं। ये लोग पुलिस अधिकारियों से मिलकर भी यति के बारे में सवाल कर चुके हैं। जवाब यही मिला कि कुछ पता नहीं।





पूरा मामला



29 सितंबर को यति नरसिंहानंद के हिंदी भवन के एक कार्यक्रम में मोहम्मद साहब पर आपत्तिजनक टिप्पणी की।



03 अक्तूबर को पुलिस ने यति नरिसंहानंद के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर ली।



04 अक्तूबर से मुस्लिम संगठन यति की गिरफ्तारी की मांग लेकर सड़कों पर उतर आए।



04 अक्तूबर की रात ही डासना के देवी मंदिर के बाहर 100-150 लोगों ने पथराव किया।



13 अक्तूबर को नरसिंहानंद के समर्थन में हाईवे पर पंचायत की गई। हंगामा कर रहे लोगों को पुलिस ने बलपूर्वक खदेड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed