फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   High-tension line pole snaps in storm; Nandgram's power supply disrupted.

Ghaziabad News: आंधी में टूटा हाईटेंशन लाइन का खंभा, बाधित हुई नंदग्राम की विद्युत आपूर्ति

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
High-tension line pole snaps in storm; Nandgram's power supply disrupted.
गाजियाबाद। आंधी की वजह से मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे नंदग्राम इलाके में मरियम नगर के पास 33 हजार केवी क्षमता का विद्युत खंभा टूट गया। इससे नंदग्राम समेत आसपास की आपूर्ति बाधित हो गई। ऊर्जा निगम की टीम ने शाम को सात बजे के बाद आपूर्ति को सुचारु कराया। चार घंटे तक लोगों को बिना बिजली के रहना पड़ा।
विज्ञापन

इसके अलावा देहात क्षेत्र में लाइनों पर पेड़ की टहनियां गिरने से भी आपूर्ति बाधित हुई। ऊर्जा निगम के अफसरों का दावा है कि देहात की आपूर्ति को रात नौ बजे तक बहाल करा दिया गया है।
विज्ञापन

दोपहर को अचानक मौसम बदल गया। करीब तीन बजे आंधी आई। इसके बाद ऊर्जा निगम ने आपूर्ति रोक दी। आंधी का प्रभाव कम होने के बाद चार बजे तक शहरी इलाकों में तो आपूर्ति सुचारु कर दी गई, लेकिन देहात क्षेत्र में लाइनों में फॉल्ट आने से आपूर्ति को बहाल कराने में रात हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जोन दो के मुख्य अभियंता नरेश भारती ने बताया कि नंदग्राम में टूटे खंभे को समय रहते दुरूस्त कराने का काम किया गया। तेज आंधी की वजह से आपूर्ति बाधित हुई थी। लोनी, मोदीनगर, मुरादनगर के इलाके में भी लाइन टूटने और दो खंभे गिरने की जानकारी मिली थी। फिर भी निगम की टीम ने सक्रियता दिखाते हुए आपूर्ति को बहाल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed