फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   High court sought answer on the reservation of the post of mayor

Ghaziabad News: मेयर पद के आरक्षण पर हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 Apr 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
High court sought answer on the reservation of the post of mayor
गाजियाबाद। नगर निगम महापौर का पद लगातार दूसरी बार महिला के लिए आरक्षित कर दिए जाने को वैधानिक रूप से गलत बताते हुए इलाहबाद हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। नेहरु नगर निवासी अमित मेहरा ने याचिका में कहा है कि नगर निगम नियमावली में मेयर पद लगातार दो बार महिला के लिए आरक्षित करने की व्यवस्था नहीं है। हाईकोर्ट ने इस पर प्रदेश सरकार से जवाब दाखिल करने के लिए कहा है।
विज्ञापन

याचिका में कहा गया है, पिछला वर्ग आयोग के सर्वे की रिपोर्ट गलत है। सुप्रीम कोर्ट ने 2011 ने पिछड़ा वर्ग आयोग के काम करने के लिए जो गाइडलाइन दी, उस पर काम नहीं किया गया है। सर्वे के आधार पर तय किए गए आरक्षण से पिछड़ों को उनका हक नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन



मेयर पद आरक्षण

वर्ष आरक्षण
1995 अनारक्षित
2000 अनारक्षित
2006 महिला
2012 ओबीसी
2017 महिला
2023 महिला


वार्ड - 17 का मामला भी कोर्ट में

वार्ड-17 ( सेवानगर हिंडन विहार ) के पार्षद पद को इस बार अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित किया गया है। इस पर मनोज शर्मा ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। उनका कहना है कि नियम विरुद्ध तरीके से यह वार्ड ओबीसी के लिए आरक्षित कर दिया गया है। पिछले चुनाव में यह वार्ड अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित था। याचिका में प्रदेश सरकार को पक्षकार बनाया गया है। जिला निर्वाचन कार्यालय ने नगर निगम को याचिका की कापी देकर जल्द से जल्द जवाब दाखिल करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द दाखिल करेंगे जवाब

अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार ने बताया कि हाईकोर्ट में दायर की गई याचिकाओं पर जवाब तैयार कराया जा रहा है। जल्द ही प्रशासन को इसकी कॉपी भेज दी जाएगी। प्रशासन हाईकोर्ट में अपना पक्ष रखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed