{"_id":"6148cb698ebc3eb6f105a808","slug":"hapur-news-ghaziabad-news-gbd2262677154","type":"story","status":"publish","title_hn":"5 दिन में दो मौत के बाद भी नहीं भरे गढ़-मेरठ हाईवे के गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
5 दिन में दो मौत के बाद भी नहीं भरे गढ़-मेरठ हाईवे के गड्ढे
विज्ञापन
सड़क पर बने गडढों का विरोध प्रर्दशन करते स्थानीय लोग।
- फोटो : GARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
5 दिन में दो मौत के बाद भी नहीं भरे गढ़-मेरठ हाईवे के गड्ढे
गढ़मुक्तेश्वर। पांच दिन में एक महिला समेत दो लोगों की मौत के बाद भी गढ़-मेरठ हाईवे के गड्ढे नहीं भरे गए हैं। हाईवे गड्ढों में तब्दील हो गया है और यहां हर वक्त हादसे का खतरा बना है। प्रशासन और संबंधित विभागों की लापरवाही से नाराज लोगों ने सोमवार को मेरठ रोड पर धरना-प्रदर्शन कर आंदोलन की चेतावनी दी है।
16 तारीख को मेरठ हाईवे पर एक गड्ढे में बाइक गिरने से गढ़ निवासी रेखा शर्मा की मौत हो गई थी। रेखा बाइक पर अपने बेटे के साथ अस्पताल जा रही थीं। इसके बाद 19 तारीख की सुबह मेरठ निवासी मनीष की मौत पर इसी रोड पर एक गड्ढे में बाइक गिरने से हो गई। मेरठ हाईवे पर गढ़ चौपला से लेकर नानपुर तक ही 30 से 40 बड़े-बड़े गड्ढे हैं। अक्सर दोपहिया वाहन सवार इनकी चपेट में आ जाते है। कार एवं भारी वाहन भी इन गड्ढों में फंसकर क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। उधर नाराज लोग सोमवार को गढ़-मेरठ हाईवे पर एकत्र हुए और चेतावनी दी कि अगर जल्द ही यहां काम शुरू नहीं हुआ तो फिर वह जाम लगाकर लंबा आंदोलन चलाएंगे। प्रदर्शन में आए लोगों ने कहा कि हर दिन हादसे हो रहे हैं और इसके बावजूद कोई भी अधिकारी और नेता इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं। प्रदर्शन करने वालों में ठाकुर सतबीर सिंह, दिलशाद, साकिब, आसिम, इरफान, हनीफ, अली खान, जराफत आदि मौजूद रहे।
सो रहे हैं अफसर
योगी सरकार सड़कों को गड्ढामुक्त करने की बात कर रही है, वहीं मेरठ रोड कई सालों से गड्ढों में तब्दील है, लेकिन इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है। -मदन चौहान, पूर्व मंत्री
विज्ञापन
जल्द काम नहीं तो आंदोलन
यदि गढ़ मेरठ रोड को शासन-प्रशासन द्वारा हाल में ठीक नहीं कराया जाता है, तो जल्द रणनीति बनाकर मेरठ रोड पर धरना प्रदर्शन करेंगे। -आशुतोष शर्मा, समाजसेवी
मौतों का जिम्मेदार प्रशासन
मेरठ रोड पर लोग आए दिन हादसे का शिकार हो रहे हैं, प्रशासन की लापरवाही के चलते लोगों की जान जा रही है। इन मौतों का जिम्मेदार प्रशासन है। -देवेंद्र भारती, बसपा जिलाध्यक्ष
दावा: दो दिन में शुरू होगा काम
गढ़-मेरठ हाईवे की मरम्मत का टेंडर एनएचएआई द्वारा पारित किया जा चुका है। आगामी दो दिन में कार्यदायी संस्था को मरम्मत कार्य चालू कराने का निर्देश दिया है। जल्द गढ़ से नानपुर तक सड़क गड्ढामुक्त करा दी जाएगी। -राकेश सूद, पीडी एनएचएआई