फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Hapur Murder E-rickshaw driver murder over money dispute Before dying youth told name of killer

UP: हापुड़ में ई रिक्शा चालक की सुए से गोदकर हत्या, मरने से पहले युवक ने कैमरे पर बताया कातिल का नाम; वीडियो

Wed, 09 Apr 2025 01:24 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 09 Apr 2025 01:24 PM IST
सार

हापुड़ के पिलखुवा में रुपयों के लेनदेन को लेकर ई रिक्शा चालक की हत्या कर दी गई। मरने से पहले युवक ने हत्यारे का नाम बताया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया है। 

विज्ञापन
Hapur Murder E-rickshaw driver murder over money dispute Before dying youth told name of killer
ई-रिक्शा चालक अजय का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हापुड़ के पिलखुवा में रुपये के लेनदेन के विवाद में मंगलवार को 30 वर्षीय ई-रिक्शा चालक की हत्या कर दी। मरने से पहले ई-रिक्शा चालक ने कातिल का नाम भी कैमरे पर बताया। पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, हापुड़ जिले के पिलखुवा कोतवाली इलाके में अजय निमेष नाम के युवक की कुछ लोगों ने सुए से गोदकर हत्या कर दी। मरने से पहले युवक ने हत्यारों का नाम बताया। घायल अवस्था में युवक को उसका साथी घर लेकर पहुंचा था, जहां से परिजन उसे अस्पताल ले गए, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस ने तहरीर के आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आर्यनगर निवासी मदनपाल ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसका बेटा अजय निमेष ई रिक्शा चलाता था। मंगलवार की रात 9:30 बजे चंडी मंदिर निवासी नीरज उर्फ भूरा, जो खुद भी ई रिक्शा चालक है, अजय को घायल अवस्था में घर लेकर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब परिजनों ने उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि छोटा पबला निवासी ई-रिक्शा चालक व उसके दो अन्य साथियों ने रुपये के लेनदेन के विवाद में उसे जान से मारने की नियत से हमला किया। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 
 

इलाज के दौरान अजय की हुई मौत
परिजन उसे तत्काल सरस्वती अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मदनपाल ने बताया कि जब नीरज अजय को घर लेकर आया था और परिजनों ने घटना के बारे में पूछा, तब उनका भतीजा नीरज गौतम भी मौजूद था। उसने अजय से बातचीत का अपने मोबाइल फोन में वीडियो रिकॉर्ड भी किया है, जो घटना की पुष्टि करता है।

पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि आरोपी टिंकू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें सुआ मारकर अजय की हत्या की गई है।

यह भी पढ़ें: UP: फटा पेट...आंतें निकल आईं बाहर, हथेलियों पर जख्म; मौत से पहले खूब लड़ी; नहर में मिला युवती का अर्द्धनग्न शव


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed