फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   GST evasion game going on through transporter-trader combination

Ghaziabad News: ट्रांसपोर्टर-व्यापारी के मेल से चल रहा जीएसटी चोरी का खेल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2024 04:28 AM IST
विज्ञापन
GST evasion game going on through transporter-trader combination
गाजियाबाद। ट्रांसपोर्टरों और व्यापारियों की सांठगांठ से वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) चोरी का खेल चल रहा है। राज्य कर विभाग ने डेढ़ माह में ऐसे 16 ट्रांसपोर्टरों पर शिकंजा कसा है, जिनके वाहनों की बार-बार टैक्स चोरी में संलिप्तता पाई जा रही है। गाजियाबाद के रास्ते नियमों को ताक पर रखकर हो रही माल ढुलाई पर निगरानी रखने के लिए जांच टीमों को अलर्ट कर दिया गया है। जिन ट्रांसपोर्टरों की गाड़ियां बार-बार पकड़ी जा रही हैं, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश भी जांच अधिकारियों को दिए गए हैं।
विज्ञापन

राज्य कर विभाग के अपर आयुक्त ग्रेड-1 दिनेश कुमार मिश्रा ने बताया कि गोपनीय सूचनाओं के आधार पर जोन एक और जोन दो में हापुड़ और बुलंदशहर में प्रवर्तन इकाइयों को विशेष टास्क दिया गया है। जीएसटी चोरी में लिप्त 16 ट्रांसपोर्टरों की सूची तैयार कराई गई है। बीते मई माह में इन ट्रांसपोर्टरों की 57 गाड़ियों को पकड़ा गया था। इन वाहनों में नियमों को ताक पर रखकर परिवहन किए जा रहे 80.72 लाख रुपये का माल सीज करते हुए 80 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया। इसी तरह जून में अब तक चार ट्रांसपोर्टरों की पहचान की गई है, जिसमें बुलंदशहर-गाजियाबाद के बीच गाड़ियों का संचालन करने फौजी ट्रांसपोर्टर, मथुरा, मुजफ्फरनगर और गाजियाबाद के बीच स्क्रैप की ढुलाई करने वाले भूरा प्रधान, पान मसाला से संबंधित कच्चा माल ढुलाई करने वाले खुर्रम नरेंद्र जैन और अविनाश गुप्ता को चिन्हित किया गया है।
विज्ञापन

विशेष अनुसंधान शाखा (एसआईबी) की चारों रेंज के संयुक्त आयुक्त श्रीराम गौड, जिलाजीत, विशाल पुंंडीर और विवेक सिंह को विशेष अभियान चलाकर ऐसे कम से कम 60 ट्रांसपोर्टरों पर शिकंजा कसने का लक्ष्य दिया गया है, जिनकी गाड़ियां बार-बार कर चोरी में संलिप्त पाई जा रही हैं। अब तक पकड़ी गई गाड़ियों में सबसे ज्यादा परचून, स्क्रैप, सरिया, तंबाकू उत्पाद और रेडिमेड गारमेंट आदि माल जब्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन ट्रांसपोर्टरों पर कसा शिकंजा
अशोक यादव ट्रांसपोर्टर, अजहर ट्रांसपोर्टर, बाॅम्बे कोलकाता कैरिंग कॉरपोरेशन, दिलशाद मलिक ट्रांसपोर्टर, हबीब ट्रांसपोर्टर, जय माता दी परिवहन प्रा. लि., झारखंड बिहार फ्रेट कैरियर्स प्रा. लि., मन्नान पाशा ट्रांसपोर्टर, न्यू ढिल्लन स्टार कैरिंग कॉरपोरेशन, आरजी कैरिंग कॉरपोरेशन, राहुल ट्रांसपोर्टर, सिक्किम लॉजिस्टिक, फौजी ट्रांसपोर्टर, भूरा प्रधान ट्रांसपोर्टर, खुर्रम नरेंद्र जैन ट्रांसपोर्टर, अविनाश गुप्ता ट्रांसपोर्टर।


एक्सप्रेसवे पर बढ़ी निगरानी
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और ईस्टर्न एक्सप्रेसवे के रास्ते अवैध तरीके से ट्रांसपोर्टर माल परिवहन कर रहे हैं। इन दोनों ही एक्सप्रेसवे पर निगरानी बढ़ा दी गई है। बिना प्रपत्रों और ई-वे बिलों के अवैध तरीके से माल परिवहन करने वाले जांच टीमों को चकमा नहीं दे सकेंगे।
- दिनेश कुमार मिश्रा, अपर आयुक्त-ग्रेड-1 राज्य कर विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed