फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ground water level dropped, 18 tube wells had to be re-installed in ten days

Ghaziabad News: भूजल स्तर गिरा, दस दिन में दोबारा लगाने पड़े 18 नलकूप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
Ground water level dropped, 18 tube wells had to be re-installed in ten days
गाजियाबाद। शहर में भूजल स्तर लगातार नीचे गिर रहा है। भीषण गर्मी के बीच शहरवासियों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। नगर निगम को पिछले दस दिनों में 18 नलकूपों की दोबारा से बोरिंग करानी पड़ी है। सबसे ज्यादा नलकूप विजयनगर जोन में लगाए गए हैं।
विज्ञापन

महाप्रबंधक जल केपी आनंद ने बताया कि जलस्तर में गिरावट के कारण नलकूप काम नहीं कर पा रहे हैं। इस तरह की शिकायतें मिलने पर तत्काल टीम भेजकर समस्या का समाधान कराया जा रहा है। वार्ड-58 मवई, वार्ड-25 एफ ब्लॉक न्यू विजय नगर, वार्ड- 23 कैलाश नगर, वार्ड- 26 सुंदरपुरी, वार्ड- 48 मिर्जापुर में नलकूपों को अधिक गहराई पर दोबारा लगाया गया है। सिटी जोन के अंतर्गत वार्ड-93 कैला भट्ठा, वार्ड-33, वार्ड-31 नंदग्राम, वसुंधरा व मोहन नगर के वार्ड-37 शालीमार गार्डन, विवेकानंद कॉलोनी, वार्ड-73 गणेशपुरी, वार्ड-54 सेक्टर- 5, वार्ड-20 भोपुरा में नलकूप लगाए गए हैं। वार्ड संख्या- 55 कुटी प्रताप विहार, बी ब्लॉक की टंकी की मरम्मत कराई गई है। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने जलकल विभाग को सभी वार्डों की जलापूर्ति पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed