{"_id":"56f55d484f1c1b1e78f14d27","slug":"goldsmith-trains-stop-today-monday-blockade","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वर्णकार आज रोकेंगे ट्रेनें, सोमवार से चक्काजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वर्णकार आज रोकेंगे ट्रेनें, सोमवार से चक्काजाम
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 25 Mar 2016 09:16 PM IST
विज्ञापन
जेटली का पुतला फूंक जताया विरोध
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली के त्योहार के बाद सर्राफा कारोबारियों ने सरकार से आरपार के टकराव की योजना तैयार की है। एक्साइज ड्यूटी और पेन कार्ड को लेकर दो मार्च से चल रहे शांतिपूर्ण आंदोलन को अब उग्र करने का निर्णय लिया गया है। शुक्रवार को दिल्ली में आयोजित बैठक में शनिवार को रेल रोकने और सोमवार को चक्काजाम करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
इसके साथ ही देशभर में जहां भी वित्त मंत्री के कार्यक्रम होंगे, स्वर्णकार वहीं जाकर विरोध प्रदर्शन किया करेंगे। शनिवार को अरुण जेटली के कार्यक्रम का चंडीगढ़ में विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
सर्राफा एसोसिएशन के प्रदेश पदाधिकारी गौरव गर्ग ने बताया कि शनिवार दोपहर ट्रेनें रोकी जाएंगी। सर्राफा कारोबारी एकत्रित होकर रेल संचालन ठप करेंगे।
अभी तक आम आदमी को परेशान न होने देने का प्रयास किया गया, लेकिन अब इसके अलावा कोई चारा नहीं रह गया है। स्वर्णकार संघ के प्रदेश पदाधिकारी रवि वर्मा ने बताया कि दिल्ली में जनपथ स्थित एक होटल में देशभर के स्वर्णकार कारोबारियों की बैठक में निर्णय लिया गया कि देश में कहीं पर भी वित्त मंत्री के कार्यक्रम आयोजित नहीं होने दिए जाएंगे।
विज्ञापन
इसी क्रम में शनिवार को चंडीगढ़ में उनके कार्यक्रम का विरोध किया जाएगा। स्वर्णकार-मेढ़ राजपूत संघ के प्रदेश अध्यक्ष अजय वर्मा ने बताया कि सोमवार से देशभर में चक्काजाम किया जाएगा। किसी भी प्रदेश के किसी भी शहर-कस्बे में वाहनों का संचालन नहीं होने दिया जाएगा।