फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Girl student who hanged herself in KGMU hostel dies

Lucknow News: केजीएमयू हॉस्टल में फंदा लगाने वाली एमबीबीएस प्रथम वर्ष की छात्रा की मौत

Fri, 10 Nov 2023 11:08 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Fri, 10 Nov 2023 11:08 AM IST
सार

केजीएमयू के हाॅस्टल में फंदा लगाने वाली एमबीबीएस प्रथम वर्ष की छात्रा शिल्पी चौधरी की बृहस्पतिवार को ट्रॉमा सेंटर में मौत हो गई। 

विज्ञापन
Girl student who hanged herself in KGMU hostel dies
केजीएमयू - फोटो : amar ujala

विस्तार

केजीएमयू के हाॅस्टल में फंदा लगाने वाली एमबीबीएस प्रथम वर्ष की छात्रा शिल्पी चौधरी की बृहस्पतिवार को ट्रॉमा सेंटर में मौत हो गई। बेटी की मौत से परिजनों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। वहीं, छात्रा की कई सहपाठी भी बिलख रही हैं।
विज्ञापन


गाजियाबाद निवासी एमबीबीएस प्रथम वर्ष की छात्रा शिल्पी केजीएमयू के यूजी हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करती थीं। एक नवंबर को दोपहर क्लास के बाद सभी छात्राएं मेस चली गईं। जबकि शिल्पी ने हॉस्टल के अपने रूम में जाकर फंदा लगा लिया था। इस बीच उनके पिता इंजीनियर पिता विजेंद्र चौधरी ने कई बार फोन किया मगर कॉल रिसीव नहीं हुई।
विज्ञापन


अनहोनी की आशंका में विजेंद्र ने शिल्पी के साथ पढ़ने वाली एक अन्य छात्रा को फोन कर कमरे में भेजा। दूसरी छात्रा ने कमरे का दरवाजा खटखटाया मगर कोई जवाब न मिला। उसने खिड़की से अंदर झांका तो शिल्पी फांसी के फंदे पर लटकी थीं। छात्रा के शोर मचाने पर हॉस्टल के कर्मचारियों ने दरवाजा तोड़ शिल्पी को फंदे से उतारकर ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। जहां से उन्हें क्रिटिकल केयर यूनिट में रखा गया था। नौ दिन तक इलाज के बाद बृहस्पतिवार सुबह शिल्पी ने दम तोड़ दिया। केजीएमयू प्रशासन ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed