{"_id":"5783e61c4f1c1b177a13dcc4","slug":"gifts-will-be-handed-the-keys-of-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपहार के साथ सौंपी जाएगी आशियाने की चाभी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपहार के साथ सौंपी जाएगी आशियाने की चाभी
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 12 Jul 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
प्रॉपर्टी, फ्लैट, हाउस
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वसुंधरा। आवास एवं विकास परिषद की सिद्धार्थ विहार योजना स्थित गंगा, यमुना, हिंडन एंक्लेव का पजेशन इस माह के अंत तक शुरू हो जाएगा। करीब चार साल से योजना के पूरा होने का इंतजार कर रहे आवंटियों को परिषद आशियाने की चाभी देने के लिए एक समारोह का आयोजन करेगी।
विज्ञापन
निजी बिल्डरों की तर्ज पर परिषद अधिकारी आवंटियों को बधाई देते हुए उन्हें आशियाने की चाभी देंगे। गंगा, यमुना और हिंडन एंक्लेव योजना की लॉचिंग परिषद ने साल 2012 में की थी। योजना में करीब 1500 फ्लैट बनाए गए हैं, इनमें से सिर्फ 800 के लिए ही आवेदन आए हैं।
विज्ञापन
परिषद के अधीक्षण अभियंता केए सिंघल ने बताया कि गंगा, यमुना और हिंडन परिषद की पहली बहुमंजिला योजना होगी, जिसका पजेशन दिया जाएगा। ऐसे में इसके पजेशन के लिए समारोह का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
समारोह में आवंटियों को परिषद की ओर से एक उपहार दिया जाएगा। उन्हें सार्वजनिक रूप से फ्लैट की चाभी दी जाएगी। समारोह के दौरान परिषद अपनी योजना की विशेषताएं और आगामी योजनाओं की जानकारी भी आवंटियों को देगी।