फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad news

मरम्मत की वजह से आज बाधित रहेगी तीन घंटे बिजली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad news
फमरम्मत की वजह से आज तीन घंटे बाधित रहेगी बिजली
विज्ञापन

साहिबाबाद। मोहन नगर स्थित 33 केवी के सब स्टेशन में रविवार को मरम्मत का कार्य किया जाएगा। जिस कारण साहिबाबाद की कई कॉलोनी और अस्पताल व संस्थानों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। मरम्मत का यह कार्य दोपहर में 12 बजे से किया जाएगा। विद्युत कर्मचारियों ने मेंटेनेंस कार्य को लेकर तैयारी पूरी कर ली है।
एसडीओ प्रभात कुमार श्यौरान ने बताया कि सब स्टेशन में तार बदलने और फीडर को ठीक करने का काम चल रहा है। समय-समय पर विद्युत उपकरणों का मेंटेनेंस भी किया जाता है। इस साल भी 33 केवी उपकेंद्र में मरम्मत का कार्य किया जाना है। जोकि दोपहर 12 बजे से शाम तीन बजे तक चलेगा। इसके लिए सब स्टेशन से विद्युत आपूर्ति को बंद कर दिया जाएगा। जिससे कर्मचारियों के साथ किसी प्रकार का हादसा न हो।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विद्युत आपूर्ति रुकने से नवीन पार्क, शाहदरा-1, राजेंद्र नगर इंडस्ट्रीयल एरिया, इंदिरा गार्डन, राजीव कॉलोनी, सिद्धुमल, नरेंद्र मोहन अस्पताल, जय भारत एंकलेव, पार्श्वनाथ, राम पार्क, प्यारे लाल कॉलोनी, बाबू जगजीवन राम कॉलोनी, ओम नगर, डीजी-2 और साइट-2 लोनी रोड इंडस्ट्रीयल एरिया में लोगों को बिजली नहीं मिलेगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि विद्युत आपूर्ति बाधित रहने के दौरान उपकेंद्र के कर्मियों के साथ सहयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed