{"_id":"5fc92f8d8ebc3e9baa35cf53","slug":"ghaziyabad-news-ghaziabad-news-gbd20967818","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच-९ से दिल्ली की तरफ सभी वाहनों पर पाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएच-९ से दिल्ली की तरफ सभी वाहनों पर पाबंदी
विज्ञापन
एनएच-9 से दिल्ली की तरफ सभी वाहनों पर पाबंदी
गाजियाबाद। आंदोलन के चलते किसानों द्वारा यूपी गेट बंद कर देने के कारण पुलिस ने एनएच-9 पर दिल्ली की तरफ सभी तरह केवाहन प्रतिबंधित कर दिए हैं। एसपी ट्रैफिक रामानंद कुशवाहा का कहना है कि बृहस्पतिवार को भी छोटे-बड़े वाहनों को दिल्ली में प्रवेश करने से रोकने के लिए वाहनों का रूट डायवर्ट करना पड़ा था। शुक्रवार को एनएच-9 से दिल्ली की तरफ जाने वाला रूट डायवर्ट रहेगा। एसपी ट्रैफिक का कहना है कि लोग एनएच-9 पर आने से बचें और असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें।
- हापुड़ की तरफ से आने वाला समस्त ट्रैफिक डासना पुल, हापुड़ चुंगी, एएलटी राजनगर एक्सटेंशन, रोटली गोल चक्कर, नागद्वार होते हुए तुलसी निकेतन बॉर्डर होते हुए जा सकेगा।
- जल निगम पुलिस चौकी से वाहन मेरठ तिराहा, मोहननगर, सीमापुरी बॉर्डर से होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- मोहननगर से यूपी गेट की ओर जाने वाला ट्रैफिक डाबर तिराहा से आनंद विहार होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
- छिजारसी, सैक्टर-62/राहुल विहार अंडरपास, खोड़ा अंडरपास से सभी तरह के वाहन नोएडा की तरफ डायवर्ट किए जाएंगे।