फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad news

आज से यातायात नियमों के प्रति जागरूक करेगा विभाग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
ghaziyabad news
सड़क सुरक्षा के लिए आज से शुरू होगा अभियान
विज्ञापन

गाजियाबाद। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत शनिवार से परिवहन विभाग के अधिकारी लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाएंगे। विभिन्न स्कूल कालेजों में नुक्कड़ नाटक, रैली के माध्यम से छात्र-छात्राओं को जागरूक किया जाएगा। इसके अलावा वाहनों चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की जाएगी। ये अभियान 17 जनवरी तक चलेगा।
वरिष्ठ सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन राजेश सिंह ने बताया कि शनिवार से सड़क सुरक्षा सप्ताह शुरू किया जा रहा है। इसमें अलग-अलग दिन विभाग की ओर से विशेष जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। लोगों को यातायात नियमों का पालन करने और उनके उल्लंघन पर होने वाले दुष्परिणाम के प्रति जागरूक किया जाएगा। अभियान में चालकों और परिचालकों को भी बेहतर चालन और सावधानियों के बारे में बताया जाएगा। उन्होंने बताया कि सात दिनों तक स्कूल कालेजों में जाकर जागरूकता अभियान चलाएंगे। इसमें
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के बारे में बताया जाएगा। रैली और अन्य अभियान के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा। छात्र-छात्राएं अभिभावकों को भी नियमों के बारे में बताएंगे। उन्होंने बताया कि निबंध प्रतियोगिता भी आयोजित कराई जाएगी। इसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed