फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad news

एक्सटेंशन में वसूला जा रहा दोगुना पार्किंग शुल्क, टृविटर पर की शिकायत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad news
एक्सटेंशन में वसूला जा रहा दोगुना पार्किंग शुल्क, ट्विटर पर की शिकायत
विज्ञापन

गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन में बिल्डरों से तो रेजिडेंट्स परेशान हैं ही अब पार्किंग के नाम पर भी उनसे दोगुनी रकम वसूली जा रही है। वीवीआईपी मॉल के पीछे खाली प्लाट में बिना नगर निगम की अनुमति के चलाई जा रही वाहन पार्किंग में प्रत्येक कार से 40 रुपये वसूले जा रहे हैं। जबकि शहर भर में 20 रुपये वसूले जाते हैं। नगर निगम की ओर से निर्धारित पार्किंग शुल्क भी 8 घंटे के लिए सिर्फ 20 रुपये ही हैं। दोगुना शुल्क वसूले जाने से परेशान रेजिडेंट्स ने अब डीएम, एसएसपी और नगर निगम अधिकारियों से शिकायत कर अवैध वसूली बंद कराने की मांग की है।
वीवीआईपी मॉल में कार की पार्किंग के लिए 40 रुपये शुल्क चुकाना पड़ रहा है। स्कूटी और बाइक वालों से भी 10 रुपये की बजाय 20 रुपये पार्किंग शुल्क वसूला जा रहा है। दिन में अगर दो बार सामान लेने जाना पड़ा तो दोनों बार अलग-अलग पार्किंग शुल्क वसूला जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ माह पूर्व तक यहां पार्किंग शुल्क नहीं लिया जाता था, लेकिन अब 40 रुपये वसूली कर दी गई है। यह हाल तब है जब यहां न तो जीडीए ने और न ही नगर निगम ने पार्किंग उपलब्ध कराई है।
विज्ञापन

रेजिडेंशियल प्लॉट पर कराई जा रही पार्किंग
राजनगर एक्सटेंशन के लोगों का कहना है कि जिस प्लाट पर वाहनों का पार्किंग स्टैंड चलाया जा रहा है वह रेजिडेंशियल हैं। इस पर कामर्शियल गतिविधियां संचालित की जा रही है। जीडीए अधिकारी भी इस पर चुप्पी साधे हुए हैं। आरोप है कि जीडीए अधिकारियों से साठगांठ कर कुछ लोग यहां पार्किंग स्टैंड संचालित कर मनमाना शुल्क वसूल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्विटर पर डीएम, एसएसपी से की शिकायत
राजनगर एक्सटेंशन के लोगों ने पार्किंग शुल्क के नाम पर की जा रही मनमानी वसूली की शिकायत डीएम, एसएसपी और नगर निगम से की है। उनका कहना है कि मंगलवार को जीडीए अधिकारियों से भी मिलेंगे। अगर सरकारी विभागों से अनुमति लेकर पार्किंग संचालित भी की जाती है तो 20 रुपये से ज्यादा शुल्क नहीं होना चाहिए। पार्किंग के नाम पर यह लूट नहीं चलेगी।
वीवीआईपी मॉल में आने वाले लोगों से 40 रुपये पार्किंग शुल्क वसूला जा रहा है। जबकि शहर के अन्य स्थानों पर महज 20 रुपये शुल्क है। पार्किंग के नाम पर लोगों की जेब काटी जा रही है। 10 मिनट के काम के लिए 40 रुपये पार्किंग शुल्क देना अखरता है। - विनय कुमार, केडीपी ग्रैंड सवाना निवासी
पूर्व में वीवीआईपी मॉल में भी 20 रुपये शुल्क वसूला जाता था, शनिवार और रविवार को रेट दोगुना कर दिया जाता था। अब पूरे सप्ताह रेट बढ़ाकर टू व्हीलर से 20 रुपये और कार से 40 रुपये वसूला जा रहा है। यह अवैध वसूली बंद होनी चाहिए। - मधुसूदन भारद्वाज, पूर्व ज्वाइंट सेक्रेटरी, एओए फेडरेशन

पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली नहीं होनी चाहिए। इस संबंध में डीएम, एसएसपी, जीडीए और नगर निगम से भी मिलेंगे। पार्किंग की दरों की मॉनिटरिंग नगर निगम से होनी चाहिए। - गजेंद्र आर्य, अध्यक्ष एओए फेडरेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed