{"_id":"614cce908ebc3effd244d234","slug":"ghaziyabad-ghaziabad-news-gbd22646560","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्किंग ठेका १०० मीटर का, वसूली कर रहे ५०० मीटर पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्किंग ठेका १०० मीटर का, वसूली कर रहे ५०० मीटर पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पार्किंग ठेका 100 मीटर का, वसूली कर रहे 500 मीटर तक
गाजियाबाद। पार्किंग ठेकों के नाम पर शहर में वाहन चालकों से अवैध वसूली का खेल अब नए तरीके से किया जाने लगा है। सड़क किनारे छोड़े गए पार्किंग ठेकों का दायरा स्टैंड संचालकों ने बढ़ाकर चार से पांच गुना कर लिया है। पार्किंग स्टैंड के आसपास खड़े होने वाले वाहनों से भी अवैध वसूली की जा रही है। पैसा देने से इनकार करने पर वाहन चालकों से अभद्रता की जा रही है। इसकी शिकायत नगर निगम के अधिकारियों के पास भी पहुंची है।
नेहरू नगर में यशोदा अस्पताल के सामने, गांधी नगर में तहसील कंपाउंड में और बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र में आरटीओ कार्यालय के बाहर, आरडीसी में मॉल के सामने सड़क किनारे पार्किंग ठेके छोड़े गए हैं। यहां न तो पार्किंग स्टैंड का चिन्हांकन किया गया है और न ही पार्किंग स्टैंड की सीमा का बोर्ड लगाया गया है। घरों के सामने कार खड़ी करने पर भी यहां पार्किंग शुल्क वसूला जा रहा है।
------
एक ठेके से पांच गुना आमदनी
नगर निगम से यह स्टैंड संचालक छोटी सी जगह का ठेका बहुत कम दरों में ले लेते हैं और पांच गुना ज्यादा तक आमदनी करते हैं। यह पार्किंग स्टैंड संचालक न केवल अवैध वसूली कर रहे हैं, बल्कि निगम को राजस्व कम मिल रहा है। निगम अधिकारियों को भी इसकी जानकारी है, लेकिन कार्रवाई नहीं की जाती।
विज्ञापन
----
अधिकारी बोले
सभी पार्किंग स्टैंड पर संचालकों के नाम, नंबर के बोर्ड लगवाए जा रहे हैं। इन पर पार्किंग का क्षेत्रफल भी दर्शाया जाएगा। स्टैंड संचालकों ने आवंटित क्षेत्र से ज्यादा पर पार्किंग शुल्क वसूला तो ठेका निरस्त किया जाएगा। - डॉ. संजीव सिन्हा, पार्किंग प्रभारी, नगर निगम।