फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

पर्स लूटकर भाग रहे बदमाश को युवती ने हिम्मत दिखा पकड़ा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
पर्स लूटकर भाग रहे बदमाश को युवती ने हिम्मत दिखा पकड़ा
विज्ञापन

गाजियाबाद। सिहानी गेट में बुधवार देर शाम कालका गढ़ी चौक के पास ऑटो सवार युवती से बदमाशों ने पर्स लूट लिया। युवती ने हिम्मत दिखाते हुए एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि उसके दो साथी पर्स लेकर फरार हो गए। इसी बीच युवती की मां भी आ गई, जिसने बदमाश की धुनाई करते हुए उसे पुलिस के हवाले कर दिया। फरार बदमाशों की तलाश में पुलिस देर रात तक कांबिंग करती रही।
ए-39 संजयनगर निवासी राजकुमार शर्मा सब्जी का थोक का कारोबार करते हैं। उनकी पत्नी ज्योति शर्मा व बेटी पूजा शर्मा सामान खरीदने के लिए तुराबनगर आई थीं। यहां से ऑटो बुक करके मां-बेटी अंबेडकर रोड पर कालका गढ़ी चौक के पास स्थित साड़ी शोरूम में पहुंचीं। पूजा ऑटो में बैठी रही, जबकि उसकी मां शोरूम में चली गई। शाम करीब साढ़े 6 बजे एक बदमाश ने पूजा को बातों में लगाया, जबकि उसके साथी ने दूसरी साइड से आकर पूजा का पर्स लूट लिया। इसके बाद बदमाश भागने लगे। पूजा ने पीछा कर एक बदमाश को पकड़ लिया। इसी बीच उसकी मां भी शोरूम से बाहर आईं और बदमाश की धुनाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

खुद को राहगीर बता बचने की कोशिश, फुटेज ने खोला राज
राजकुमार शर्मा के बेटे अभिषेक शर्मा ने बताया कि पकड़े गए बदमाश ने खुद को राहगीर बताते हुए बचने की कोशिश की। कहा कि वह तो बदमाश के पीछे भाग रहा था, लेकिन उसे ही बदमाश समझकर पकड़ लिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो बदमाश का झूठ बेनकाब हो गया। फुटेज में वह उस बदमाश से बात करते हुए दिखाई दिया, जो पर्स लेकर भागा था। इनके साथ तीसरा एक और बदमाश था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्स में रखे थे दो मोबाइल और 18 हजार रुपये
अभिषेक शर्मा ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश नशे की हालत में था। वह अपना नाम भी नहीं बता पा रहा था। हालांकि, उसने बताया कि वह गुजरात का रहने वाला है। उसके दोनों साथी पर्स लेकर भाग गए हैं। पर्स में दो मोबाइल, 18 हजार रुपये और दस्तावेज रखे थे। सीओ द्वितीय अवनीश कुमार का कहना है कि एक बदमाश ऑटो से पर्स लेकर भागा है। उसके साथी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed