{"_id":"61ec5b5489a77455a32d4ed0","slug":"ghaziyabad-ghaziabad-city-news-gbd2330799161","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री आज शहर में, प्रबुद्ध वर्ग की बैठक को करेंगे संबोधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री आज शहर में, प्रबुद्ध वर्ग की बैठक को करेंगे संबोधित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री आज शहर में, प्रबुद्ध वर्ग की बैठक को करेंगे संबोधित
गाजियाबाद। यूपी विधानसभा के चुनावी समर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को तीसरी बार गाजियाबाद में होंगे। भाजपा संगठन के साहिबाबाद और गाजियाबाद शहर विधानसभा में होने वाले कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री प्रबुद्ध वर्ग की बैठक को संबोधित करेंगे।
सबसे पहले मुख्यमंत्री हिंडन एयरपोर्ट से होते हुए दोपहर 12.50 बजे मोहननगर स्थित कृष्णा इंजीनियरिंग कॉलेज पहुंच बैठक को संबोधित करेंगे। फिर कार्यक्रम के समापन के बाद वह दोपहर सवा दो बजे नेहरू नगर स्थित नगर निगम के दीनदयाल उपाध्याय ऑडोटोरियम में प्रबुद्ध वर्ग की बैठक में अपने विचार रखेंगे। भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी अश्वनी शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री बैठक में शिक्षा, साहित्य, व्यापार, चिकित्सा और इंजीनियरिंग क्षेत्र के प्रबुद्ध लोगों की अपेक्षाओं पर चर्चा करने के साथ सरकार की उपलब्धियां बताएंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री पार्टी के घर-घर संपर्क अभियान की शुरुआत करेंगे। कार्यक्रम के समापन के बाद मुख्यमंत्री नई दिल्ली यूपी सदन के लिए रवाना हो जाएंगे। बता दें कि एक माह के भीतर मुख्यमंत्री का महानगर का तीसरा दौरा है। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद में रोड शो किया था। बीते दिनों वह कोविड संतोष अस्पताल में व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे थे।
------