फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Death of an elderly person living alone in house dead body lying for three days

Ghaziabad: घर में अकेले रह रहे बुजुर्ग की मौत, तीन दिन पड़ा रहा शव, बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को दी सूचना

Fri, 12 Aug 2022 01:27 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Fri, 12 Aug 2022 01:27 AM IST
सार

थाना प्रभारी ने बताया कि बुजुर्ग बीमार रहते थे। हो सकता है, उनकी तबीयत खराब हुई और वह किसी को बुला ना सके। आसपास के लोगों ने तीन दिन पहले बुजुर्ग को देखा था।

विज्ञापन
Death of an elderly person living alone in house dead body lying for three days
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के मनीष पार्क कॉलोनी स्थित एक घर से बदबू आने पर पड़ोसियों को बुजुर्ग की मौत के बारे में पता चला। बुजुर्ग किराये के मकान में अकेले रह रहे थे। मकान की रसोई में शव मिला है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है।

विज्ञापन


मूलरूप से बिहार के रहने वाले अखिलेश्वर ट्रॉनिका सिटी स्थित एक फैक्टरी में काम करते थे। वह घर में 12 सालों से अकेले रहते थे। परिवार के लोग बिहार में रहते हैं। बृहस्पतिवार सुबह पड़ोसियों को अखिलेश्वर के घर से बदबू आने लगी। शक होने पर पड़ोसियों ने पुलिस को मामले की सूचना दी।
विज्ञापन


पुलिस ने घर का दरवाजा खोला तो रसोई में बुजुर्ग का शव मिला। ट्रॉनिका सिटी थाना प्रभारी अरविंद पाठक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का पता चलेगा। परिजनों के आने पर आगे की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed