{"_id":"62cb2978fdebaa7bcf0341f8","slug":"ghaziabad-shahibabad-news-gbd241336554","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोचिंग जा रही युवती से छेड़छाड़ कर फोन छीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोचिंग जा रही युवती से छेड़छाड़ कर फोन छीना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोचिंग जा रही युवती से छेड़छाड़ कर फोन छीना
लोनी। बार्डर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में कोचिंग जा रही युवती के साथ मनचले ने छेड़छाड़ की। आरोपी ने युवती से फोन भी छीन लिया। परिजनों से शिकायत के बाद फोन वापस देने आए युवक ने युवती के चाचा के साथ मारपीट की। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
बार्डर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में एक व्यक्ति परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी भतीजी कॉलोनी स्थित एक कोचिंग सेंटर जा रही थी। कॉलोनी में रहने वाले एक युवक भतीजी से आते जाते वक्त छेड़छाड़ करता है। वह भतीजी से फोन नंबर मांगता है। युवती ने फोन नंबर देने से मना किया तो, उसको घर से उठाने की धमकी दी। युवती के चाचा ने विरोध किया तो आरोपी ने डंडे से हमला कर दिया। जिसमें युवती के चाचा के सिर में चोट आई। लोनी बार्डर थाना अध्यक्ष योगेंद्र सिंह पवार ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।