फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

ज्ञानखंड-1 में आग से दस झुग्गियां जलकर खाक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
ज्ञानखंड-1 में आग से दस झुग्गियां जलकर खाक
विज्ञापन

इंदिरापुरम। ज्ञानखंड-एक में आग लगने से 10 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं। घटना मंगलवार सुबह करीब 10 बजे की है। इस दौरान तीन छोटे सिलिंडर फटने से आसपास के घरों से लोग बाहर निकल आए। स्थानीय लोगों व पुलिस कर्मियों ने समय रहते लोगों को झुग्गियों से बाहर निकाल लिया। आग लगने पर आसपास के लोग अपने घरों से बाहर आ गए। दमकल कर्मियों ने डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया।

ज्ञानखंड-1 स्थित खाली प्लॉट में कुछ लोगों ने झुग्गियां बना रखी हैं। झुग्गियों के आसपास मकान बने हुए हैं। आग लगने पर झुग्गियों में रह रही महिला और बच्चे अपनी जान को बचाते हुए बाहर भागे। देखते ही देखते आग ने फैल र्गई और 3 छोटे सिलिंडर फट गए। सिलिंडर फटने पर आसपास रहने वाले लोग भी बाहर आ गए। लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल कर्मियों ने एक के बाद एक तीन गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। वहीं, आग लगने के दौरान आसपास के मकानों में रहने वाले लोग काफी डर गए। आग लगने के कारणों को पता किया जा रहा है। खोड़ा के वंदना एंक्लेव में विद्युत ट्रांसफार्मर में आग लग गई। अग्निशमन कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। इससे करीब चार घंटे तक क्षेत्र की बत्ती गुल रही। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों की शिकायत पर बिजली निगम की टीम ने ट्रांसफार्मर की समस्या को ठीक करने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed