{"_id":"613a63658ebc3e7c29222bbe","slug":"ghaziabad-news-shahibabad-news-gbd2256107125","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंथला फ्लाईओवर पर रात में कपड़ा कारोबारी से साढ़े 14 लाख और गाड़ी लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंथला फ्लाईओवर पर रात में कपड़ा कारोबारी से साढ़े 14 लाख और गाड़ी लूटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंथला फ्लाईओवर पर रात में कपड़ा कारोबारी से साढ़े 14 लाख और गाड़ी लूटी
लोनी। कोतवाली लोनी की बंथला फ्लाईओवर के पास बृहस्पतिवार रात करीब साढे़ आठ बजे हथियार के बल पर बाइक सवार तीन बदमाश दिल्ली के कपड़ा कारोबारी दो भाइयों से साढ़े 14 लाख रुपये और कार लूटकर फरार हो गए। कारोबारी दिल्ली से लोनी में पैसे का कलेक्शन करने आए थे। पीड़ित भाइयों ने पुलिस से शिकायत की है।
दिल्ली के शास्त्री पार्क कॉलोनी में प्रदीप जैन परिवार के साथ रहते हैं। वह दिल्ली के गांधी नगर इंद्रा कॉलोनी में कपड़े का कारोबार करते हैं। उन्होंने बताया कि लोनी में एक दुकानदार उनसे कपड़े के थान खरीदता है। वह अक्सर लोनी आते रहते हैं। लोनी में उनके कपड़ों के थान पहुंचाने वाले गाड़ी के ड्राइवर ने उन्हें लोनी के दुकानदार द्वारा 12 लाख रुपये के कपड़े लेने के बारे में बताया था। प्रदीप जैन ने दुकानदार से बात की और बृहस्पतिवार को अपने भाई संजीव जैन के साथ कार से लोनी पहुंचे। यहां उन्होंने अपने पहले दुकानदार से करीब ढाई लाख रुपये लिए। इसके बाद वह दूसरे दुकानदार से 12 लाख रुपये के कपड़ों के थान के लिए एडवांस पैसे लेने पहुंचे। यहां से पैसे लेकर दोनों भाई बंथला फ्लाईओवर से होकर अपने घर जाने लगे। इस फ्लाईओवर से उतरते ही एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उनकी कार के आगे बाइक लगा दी। बाइक के पीछे बैठे दो बदमाश कार के दोनों तरफ आए। एक बदमाश ने कार पर पिस्टल की बट मारकर शीशा तोड़ दिया। इस दौरान दूसरे बदमाश ने दोनों पीड़ितों को कार से बाहर निकाल दिया। बदमाश पैसों से भरा बैग और कार लेकर मौके से फरार हो गए। पीड़ितों ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। लोनी सीओ अतुल कुमार सोनकर ने बताया कि पीड़ितों ने मामले में शिकायत दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। जल्द बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।