{"_id":"5fbd535a8ebc3e9bd760da7a","slug":"ghaziabad-news-shahibabad-news-gbd2092061140","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत
लोनी। ट्रॉनिका सिटी गेट नंबर-1 के पास मंगलवार शाम तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से घायल बाइक सवार युवक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
बागपत की तरफ से एक युवक बाइक से लोनी आ रहा था। ट्रॉनिका सिटी गेट नंबर एक के पास तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रॉनिका सिटी एसएचओ उमेश पंवार ने बताया कि युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है। वहीं चालक की तलाश की जा रही है।