{"_id":"5e5566698ebc3ec981316322","slug":"ghaziabad-news-shahibabad-news-gbd194900870","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्टरी मालिक से मांगी पांच लाख की रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैक्टरी मालिक से मांगी पांच लाख की रंगदारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैक्टरी मालिक से मांगी पांच लाख की रंगदारी
साहिबाबाद। इंदिरापुरम निवासी एक फैक्टरी मालिक से फोन पर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि चंदौसी से एक व्यक्ति ने फोन कर पांच लाख रुपये रंगदारी मांगी है। रंगदारी नहीं देने पर फैक्टरी नहीं चलने देने की धमकी दी है। पीड़ित ने इंदिरापुरम थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इंदिरापुरम क्षेत्र की एक सोसायटी में एक व्यक्ति परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह चंदौसी संभल में नई फैक्टरी स्थापित कर रहे हैं। उनके पास एक मोबाइल नंबर से शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने उनसे पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी। उन्होंने बताया कि रंगदारी मांगने वालों से उनका कोई लेना-देना नहीं है। वह उनके दोस्तों का दोस्त है। उसने करीब छह माह पूर्व उन्हें फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजा था, जिसे उन्होंने एड कर लिया था। पीड़ित तभी से सदमे में है। वह काफी डरे हुए हैं। पीड़ित ने मामले की शिकायत इंदिरापुरम थाने में की है। एसएचओ इंदिरापुरम जितेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित ने नंबर और नाम के आधार पर तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।