फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

तुम्हारा दो पैसे का फायदा चाहते हैं...मामला निपटा लो

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
तुम्हारा दो पैसे का फायदा चाहते हैं...मामला निपटा लो
विज्ञापन

- नंदग्राम निवासी दुष्कर्म पीड़िता ने पुलिस व आरोपी पक्ष पर लगाया समझौते के लिए दबाव डालने का आरोप
- एसएसपी से आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की, आरोपी पक्ष के व्यक्ति की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी सुनवाई
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। नंदग्राम निवासी दुष्कर्म पीड़िता ने पुलिस और आरोपी पक्ष पर समझौते के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय में शिकायत देकर आरोपी पक्ष के एक व्यक्ति की कॉल रिकॉर्डिंग भी सुनवाई, जिसमें वह पीड़िता के पति से कह रहा है कि वह उनका दो पैसे का फायदा चाहता है, फैसला कर ले। जन सुनवाई कर रहे एसपी प्रोटोकॉल ने साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
नंदग्राम क्षेत्र में रहने वाली महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि फेसबुक पर उसकी दोस्ती मुरादनगर थानाक्षेत्र के गांव में रहने वाले युवक से हुई थी। 11 सितंबर को युवक ने फोन करके कहा कि वह राजनगर एक्सटेंशन की सोसायटी में आया हुआ है। वह उससे मिलना चाहता है। इस पर महिला ने भी उसी सोसायटी में अपना फ्लैट होने की बात कहते हुए बुला लिया।
विज्ञापन

महिला का कहना है कि इस दौरान वह बेटी और सहेली के साथ फ्लैट पर मौजूद थी। सहेली उसकी बेटी को लेकर नीचे चली गई और उसे अकेला पाकर युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। 12 सितंबर को पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पर आरोपी को रिश्वत लेकर छोड़ने का आरोप
महिला व उसके पति का आरोप है कि केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया था, लेकिन कुछ लोगों के माध्यम से रिश्वत लेकर उसे थाने से छोड़ दिया गया। महिला ने आरोपी पक्ष की तरफ से समझौते का दबाव डालने वाले एक बिचौलिया की कॉल रिकॉर्डिंग भी शिकायत केसाथ दी है, जिसमें वह नंदग्राम थाने के पूर्व एसएचओ व मोरटा चौकी के पूर्व इंचार्ज द्वारा तीन लाख रुपये लेकर आरोपी को छोड़ने की बात कह रहा है।
तत्कालीन एसएचओ व विवेचक पर समझौते का दबाव डालने का आरोप
पीड़िता ने शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय में दी शिकायत में कहा है कि केस दर्ज होने के बाद से ही तत्कालीन एसएचओ व विवेचना कर रहे दरोगा उस पर आरोपी से समझौता करने का दबाव डाल रहे थे। इतना ही नहीं, पुलिस ने आरोपी से मिलकर उसका फर्जी शपथ-पत्र भी लगवा दिया।
आपसी सहमति बता पुलिस ने लगा दी थी एफआर
पुलिस का कहना है कि केस दर्ज होने के बाद पीड़िता व आरोपी की कॉल रिकॉर्डिंग व लोकेशन आदि निकलवाई गई थीं। पीड़िता व आरोपी में पहले से बातचीत हो रही थी। साथ ही खुद पीड़िता ने कोई घटनाक्रम न होने तथा कोई कार्रवाई न चाहने की बात कहते हुए पुलिस को लिखित में दिया है। इसी के आधार पर पुलिस ने मामले में एफआर (अंतिम रिपोर्ट) लगा दी थी।

नए तथ्यों पर शुरू हुई है अग्रिम विवेचना : सीओ
सीओ द्वितीय अवनीश कुमार का कहना है कि आरोपी के खिलाफ साक्ष्य न मिलने पर नंदग्राम पुलिस ने फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी। पीड़िता ने नए बिंदु बताते हुए उन पर जांच की मांग की थी। इसके बाद मामले की अग्रिम विवेचना के आदेश दिए गए थे। अग्रिम विवेचना अभी प्रचलित है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed