फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

रैपिड रेल प्रोजेक्ट के लिए नगर निगम ने मांगे १२० करोड़

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
रैपिड रेल प्रोजेक्ट को जमीन देने के एवज में 121 करोड़ रुपये वसूलेगा निगम
विज्ञापन

गाजियाबाद। सराय काले खां से मेरठ तक बनने वाले रैपिड रेल कॉरिडोर को जमीन देने के एवज में नगर निगम ने एनसीआरटीसी से 121.11 करोड़ की रकम मांगी है। नगरायुक्त की ओर से आरआरटीएस के चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर को पत्र भेजकर रकम का भुगतान जल्द कराने को कहा गया है। इस रकम में करीब 120.81 करोड़ स्थायी जमीन के एवज में और 30 लाख रुपये सालाना की रकम अस्थायी जमीन देने के एवज में मांगी गई है।
गाजियाबाद नगर निगम के सीमा क्षेत्र में कौशांबी से लेकर दुहाई तक आरआरटीएस (रैपिड रेल ट्रांजिट सिस्टम) का कॉरिडोर बनना है। इसके लिए एनसीआरटीसी (नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन) ने पूर्व में 15469 वर्ग मीटर जमीन स्थायी तौर पर मांगी थी। इसके बाद प्रोजेक्ट के लिए 4 हजार वर्ग मीटर अतिरिक्त जमीन महामाया स्टेडियम के पास ईको पार्क में मांगी गई। नगर निगम ने बोर्ड में प्रस्ताव लाकर इस जमीन को देने पर भी सहमति दे दी है। नगर निगम के संपत्ति विभाग ने 15469 वर्ग मीटर जमीन के लिए 100.41 करोड़ और चार हजार वर्ग मीटर जमीन के लिए 20.40 करोड़ रुपये यानी 120.81 करोड़ रुपये की डिमांड की है।
विज्ञापन

------
82104 वर्ग मीटर जमीन किराए पर देगा निगम
रैपिड रेल प्रोजेक्ट के लिए एनसीआरटीसी को 82104 वर्ग मीटर जमीन की अस्थायी तौर पर जरूरत है। निर्माण कार्य के दौरान इस जमीन का इस्तेमाल किया जाएगा, लेकिन रैपिड रेल कॉरिडोर बन जाने के बाद एनसीआरटीसी इस जमीन को छोड़ देगा। ऐसे में नगर निगम ने इस जमीन को एनसीआटीसी को किराए पर देने का निर्णय लिया है। निगम के संपत्ति विभाग ने 31 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से इस जमीन का किराया तय किया है। इसके अलावा 18 फीसदी जीएसटी भी एनसीआरटीसी को देना होगा। 82104 वर्ग मीटर जमीन का नगर निगम ने 30.03 लाख रुपये प्रतिमाह किराया तय किया है। यह किराया एनसीआरटीसी को हर साल तब तक देना होगा, जब तक वह जमीन का इस्तेमाल करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed