फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

शास्त्रीनगर में कार से पुलिस टीम को कुचलने की कोशिश, सिपाही घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
शास्त्रीनगर में कार से पुलिस टीम को कुचलने की कोशिश, सिपाही घायल
विज्ञापन

गाजियाबाद। कविनगर थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर में चेकिंग कर रही पुलिस टीम पर बदमाशों ने बैरिकेडिंग तोड़ते हुए कार चढ़ाने की कोशिश की, जिसमें एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद बेखौफ बदमाश शहर के बीचोंबीच से फरार हो गए। पुलिस उन्हें अभी तक नहीं पकड़ पाई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ जान से मारने की कोशिश और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
रविवार तड़के कविनगर थाना पुलिस की टीम शास्त्रीनगर सी-ब्लाक में बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक कार पुलिस को तेजी से आती हुई नजर आई। पुलिस ने चालक को कार रोकने का इशारा किया तो बदमाशों ने पुलिस टीम को कुचलने का प्रयास किया। सिपाही भूपेंद्र सिंह कार की टक्कर से घायल हो गया। साथी पुलिसकर्मियों ने घायल भूपेंद्र सिंह को अस्पताल पहुंचाया और कुछ पुलिसकर्मियों ने बदमाशों का पीछा भी किया। काफी तलाश के बाद भी कार सवार पकड़े नहीं जा सके। थाना प्रभारी मोहम्मद असलम का कहना है कि इस संबंध में जानलेवा हमले और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

पहले भी हुए हैं पुलिस पर हमले
पुलिसकर्मियों पर हमले की यह पहली घटना नहीं है। पिछले साल नंदग्राम में झगड़े की सूचना पर गई पुलिस पर लोगों ने पथराव किया था। उसमें कई लोग घायल हो गए थे। इसी तरह विजयनगर में भी बदमाशों ने दरोगा और अन्य पुलिसकर्मियों पर पथराव किया था। कई पुलिसकर्मियों को हल्की चोट भी लगी थी। मसूरी थाना क्षेत्र में पार्षद के भाई ने दरोगा और उनकी टीम से मारपीट की थी। वर्दी भी फाड़ दी थी। इसी थाना क्षेत्र में प्लाट कब्जे की सूचना पर पहुंचे दरोगा पर भी हमला किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed