{"_id":"63a814511e6fd74e8b7666e3","slug":"ghaziabad-news-20-thousand-prize-woman-involved-in-robbery-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: डकैती में शामिल 20 हजार की इनामी महिला गिरफ्तार, सिहानी गेट पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: डकैती में शामिल 20 हजार की इनामी महिला गिरफ्तार, सिहानी गेट पुलिस ने पकड़ा
Sun, 25 Dec 2022 03:15 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 25 Dec 2022 03:15 PM IST
सार
पुलिस के मुताबिक नजमा ने गिरोह के सरगना आलम और 10 अन्य सदस्यों के साथ जुलाई 2020 में चिरंजीव विहार निवासी भोपाल शर्मा के घर में एक करोड़ की डकैती डाली थी।
विज्ञापन
arrest symbol
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांग्लादेशी गिरोह की सदस्य और डकैती समेत कई बड़ी वारदातों में शामिल रही 20 हजार की इनामी महिला नजमा को सिहानी गेट पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया है। नजमा चिरंजीव विहार में दो साल पहले हुई डकैती की वारदात में भी शामिल थी। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। नजमा कविनगर थाने से पहले जेल जा चुकी है।
विज्ञापन
दिल्ली के मंडावली की रहने वाली नजमा कविनगर थाने में दर्ज एक मामले में जेल जाने के बाद जमानत पर छूटी थी। इसके बाद से वह फरार थी। पुलिस ने उस पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। एसएचओ सिहानी गेट ने टीम के साथ शनिवार को उसे घर से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक नजमा ने गिरोह के सरगना आलम और 10 अन्य सदस्यों के साथ जुलाई 2020 में चिरंजीव विहार निवासी भोपाल शर्मा के घर में एक करोड़ की डकैती डाली थी। डकैती की इस घटना का पुलिस ने बाद में खुलासा कर लिया था। इसके कई अन्य साथियों को पुलिस पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। गैंग के कई अन्य साथी अभी भी वांछित हैं।
विज्ञापन