{"_id":"626a3da312742a66784817e5","slug":"ghaziabad-media-house-building-catches-fire-two-people-condition-serious-after-smoke-inhaling","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: मीडिया हाउस की बिल्डिंग में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, धुएं से बिगड़ी दो लोगों की तबीयत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: मीडिया हाउस की बिल्डिंग में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, धुएं से बिगड़ी दो लोगों की तबीयत
Thu, 28 Apr 2022 12:39 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 28 Apr 2022 12:39 PM IST
सार
प्रारंभिक जांच में मीडिया हाउस की बिल्डिंग में आग की वजह शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा है। इस हादसे में दो लोगों की तबीयत गंभीर रूप से खराब हो गई है।
विज्ञापन
गाजियाबाद के एक मीडिया हाउस की बिल्डिंग में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेशनल हाईवे-9 (NH-9) स्थित खोड़ा कॉलोनी में बुधवार रात एक मीडिया हाउस की बिल्डिंग में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं।
विज्ञापन
दमकलकर्मियों का कहना है कि मीडिया हाउस के भूतल स्थित शिरडी मंदिर के पास इलेक्ट्रिक पैनल व अन्य सामान में आग लगी थी। बिल्डिंग में धुआं फैलने से उसमें 8 लोग फंस गए थे, जिन्हें दमकल विभाग की टीम ने चौथी और दूसरी मंजिल की बालकनी से बाहर निकाला। इस दौरान दो लोगों की घबराहट के कारण तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन
इन लोगों को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि अन्य लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुनील कुमार सिंह का कहना है कि फायर ब्रिगेड की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा होने से टल गया।
विज्ञापन
बिल्डिंग में आग शॉर्ट सर्किट से लगी होना माना जा रहा है। दमकलकर्मियों ने सभी को समय रहते सकुशल बाहर निकाल लिया था।