{"_id":"62bcb2cd7e187c4cae2d3220","slug":"ghaziabad-ghaziabad-news-gbd240800485","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 वर्षीय किशोर की कोरोना से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 वर्षीय किशोर की कोरोना से मौत
विज्ञापन
15 वर्षीय किशोर की कोरोना से मौत
गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण की चपेट में आए मोदीनगर के 15 वर्षीय किशोर की मेरठ के सुभारती कॉलेज में मौत हो गई। किशोर को टीके का दोनों डोज लग चुका था। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ आरके गुप्ता ने मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि किशोर को एक सप्ताह पहले बुखार हुआ था। इसके अलावा उसे कोई बीमारी नहीं थी। परिजन उसे पहले मोदीनगर के एक एक निजी अस्पताल ले गए। आक्सीजन का स्तर लगातार गिरने पर हालत गंभीर होने से पांच दिन पहले मेरठ के सुभारती मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। इलाज के दौरान मंगलवार की रात किशोर की मौत हो गई। इसके पहले चार फ रवरी को नेहरू नगर निवासी 88 वर्षीय बुजुर्ग की संतोष अस्पताल में मौत हो गई थी। कोरोना संक्रमण कम होने के साथ ही किशोर की मौत से स्वास्थ्य विभाग भी परेशान है।
सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधार का कहना है कि किशोर को बुखार हुआ था। अस्पताल में भर्ती करने के बाद पता चला कि आक्सीजन का स्तर 60 पहुंच गया था। सामान्य स्तर पर 94 से अधिक रहता है। इसकी सूचना लखनऊ भेजी गई है। परिजनों और उसके घर के आसपास 36 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। परिवार के किसी भी सदस्य में बुखार या जुकाम के कोई अन्य लक्षण नहीं मिले हैं। उन्होंने लोगों से अपील किया कि कोरोना संक्रमण को गंभीरता से लें और सावधानी बरतें।
जनवरी से अब तक छह की मौत
कोरोना संक्रमण की चपेट में आने पर जनवरी से अब तक 6वीं मौत है। इससे पहले 18 जनवरी को आध्यात्मिक नगर डासना निवासी 31 वर्षीय युवक की संतोष अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई थी। गोविंदपुरी मोदीनगर के रहने वाले 17 वर्षीय किशोर की भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आने के बाद मेरठ के एलएलआरएम में इलाज के दौरान मौत हो हुई थी। चार फरवरी को नेहरू नगर में रहने वाले 88 वर्षीय बुजुर्ग की संतोष अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई थी। गौतमबुद्ध नगर से मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती किए गए विजय नगर निवासी कोरोना संक्रमित 32 वर्षीय युवक की भी मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
बुधवार को 45 संक्रमित, 71 हुए स्वस्थ
24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 45 मरीज मिले हैं। सात दिन तक इलाज के बाद 71 लोग स्वस्थ हुए हैं। इनमें सभी संक्रमितों का इलाज होम आइसोलेशन में चल रहा था। इस समय जिले में 328 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा था। दो मरीजों का इलाज अलग- अलग अस्पतालों में चल रहा है जबकि अन्य मरीजों का होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। संक्रमितों में 21 से 40 वर्ष के 27 मरीज, 41 से 60 वर्ष के 11 और 60 वर्ष से अधिक उम्र के छह संक्रमित हैं।