{"_id":"62acd4439caeb61dbb6f3fd1","slug":"ghaziabad-ghaziabad-news-gbd240202515","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड में हाईस्कूल और इंटर के 48515 विद्यार्थियों का आज आएगा परि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड में हाईस्कूल और इंटर के 48515 विद्यार्थियों का आज आएगा परि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड में हाईस्कूल और इंटर के 48515 विद्यार्थियों का आज आएगा परिणाम
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के नतीजे शनिवार को घोषित होंगे। बीते दो सप्ताह से जारी असमंजस की स्थिति को बोर्ड ने शुक्रवार शाम खत्म कर दिया। हाईस्कूल का परिणाम शनिवार को दोपहर दो बजे तो इंटर का परिणाम चार बजे जारी करने की घोषणा की गई है। यूपी बोर्ड परीक्षा इस बार मार्च-अप्रैल माह में आयोजित हुईं थीं। जनपद में 66 केंद्रों पर हुई परीक्षा में हाईस्कूल में 25819 और इंटर में 22819 विद्यार्थी शामिल हुए थे।
ऐसे में परिणाम की घड़ी निकट आते ही विद्यार्थियों की धड़कनें तेज होने लगी हैं। परिणाम देखने के लिए महानगर के स्कूलों ने बंदोबस्त किए हैं। बोर्ड रिजल्ट में हर बार टॉप करने वाले गोविंदपुरम स्थित महर्षि दयानंद विद्यापीठ में रिजल्ट देखने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा सनातन धर्म इंटर कॉलेज, एसडी इंटर कॉलेज, सेठ मुकंदलाल इंटर कॉलेज ने अपने विद्यार्थियों के लिए परिणाम देखने की सुविधा प्रदान की है। जिला विद्यालय निरीक्षक पीके द्विवेदी ने बताया कि परिणाम यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से देखा जा सकेगा। कई स्कूलों ने अपने स्तर से परिणाम देखने के प्रबंध किए हैं।
परिणाम जैसा भी हो, प्रोत्साहित करें:
मनोचिकित्सक डॉ. संजीव त्यागी का कहना है कि परिणाम के दौरान बच्चों पर ध्यान देने और प्रोत्साहित करने की जरूरत है। परिणाम जैसा भी हो अभिभावक डांटें, फटकारें नहीं। कम अंक योग्यता का कोई पैमाना नहीं हैं। असफलता या फिर कम अंक आने के पीछे कारण के बारे में एक दो सप्ताह बाद सहजता के साथ बच्चे से बात करें। यह अंतिम परीक्षा नहीं है। ऐसे में प्रोत्साहन से बच्चा आगे जाकर और बेहतर प्रदर्शन करेगा। किसी को कोई सलाह या सुझाव लेना है तो हेल्पलाइन नंबर 8800736300 और 9818032491 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
बोर्ड रिजल्ट को यहां से देख सकेंगे:
यूपी बोर्ड के परिणाम को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in, upresults.nic.in,upmspresults.up.nic.in, results.amarujala.com पर जाकर देख सकते हैं। परिणाम जांचने के लिए यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर इंटर या फिर हाईस्कूल परिणाम संबंधी लिंक पर क्लिक करना होगा। फिर नया पेज खुलने पर रोल नंबर और जन्मतिथि संबंधी मांगी गई जानकारी दर्ज करनी होगी। जानकारी दर्ज करते ही परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होने लगेगा। इसे डाउनलोड या फिर प्रिंट कर सकते हैं।
यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर परीक्षार्थी एक नजर में:
हाईकूल में कुल परीक्षार्थी: 25696
इंटरमीडिएट कुल परीक्षार्थी: 22819
कुल योग: 48515
कुल परीक्षा केंद्र रहे: 66