फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

अग्निपथ योजना : गाजियाबाद से गुजरने वाली छह ट्रेनें रद्द

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
अग्निपथ योजना : गाजियाबाद से गुजरने वाली छह ट्रेनें रद्द
विज्ञापन

गाजियाबाद। अग्निपथ योजना के विरोध में जारी प्रदर्शन के कारण रद्द हुई ट्रेनों से यात्रियों को शुक्रवार को परेशानी झेलनी पड़ी। प्रदर्शन के कारण गाजियाबाद से गुजरने वाली छह ट्रेनों को रद्द किया गया। वहीं, विरोध प्रदर्शन के कारण कई ट्रेन देरी से पहुंची। एक ट्रेन 21 जून को भी रद्द रहेगी। ट्रेनें रद्द होने की जानकारी न मिलने पर स्टेशन पहुंचे यात्रियों को खासी दिक्कत झेलनी पड़ी।

यात्रियों को बस या फिर अन्य विकल्प के जरिए आगे की यात्रा करनी पड़ी। दूसरे प्रदेश की यात्रा करने वाले लोगों को नए सिरे से यात्रा का प्लान बनाने को विवश होने पड़ा। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन के कारण 15624 भगत की कोठी-कामाख्या एक्सप्रेस, 15273 रक्सौल-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस, 15909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ अवध आसाम एक्सप्रेस, 15483 अलीपुरद्वार-दिल्ली जंक्शन महानंदा एक्सप्रेस और 12505 कामाख्या-आनंद विहार टर्मिनल नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस को रद्द किया गया। ऐसे में 21 जून को 15623 भगत की कोठी-कामाख्या एक्सप्रेस नहीं चलेगी। दूसरी ओर ट्रेन कैंसिल होने की दशा में यात्री पूछताछ काउंटर पर अन्य ट्रेनों की जानकारी लेते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed