फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

पुलिसवाले भी फंस रहे साइबर अपराधियों के जाल में

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
पुलिसवाले भी फंस रहे साइबर अपराधियों के जाल में
विज्ञापन

गाजियाबाद। साइबर अपराधियों के जाल में सिर्फ आम लोग ही नहीं, पुलिसवाले भी फंस रहे हैं। साइबर सेल में पिछले पांच महीने में 20 शिकायतें पुलिसकर्मियों की आई हैं। कोई ओएलएक्स पर कार खरीदने के चक्कर में ठगों का शिकार बना तो कोई मोबाइल पर आए लिंक को क्लिक करके रकम गंवा बैठा। सबसे ज्यादा केस एप से कर्ज देने के बाद बदनाम करने का डर दिखाकर ठगी करने के हैं।
दरअसल, साइबर अपराधियों के हाथ जिसका डाटा लग जाता है, उसी का खाता साफ करने की कोशिश में लग जाते हैं। अब तक पकड़े गए मामलों से पता चलता है कि डाटा तो तरह से उन तक पहुंच रहा है। एक तो वे इसे खरीद रहे हैं। बैंक, बीमा कंपनी, कुरियर कंपनी के पूर्व कर्मचारी डाटा चोरी करके उन्हें बेच देते हैं। दूसरा, वे डाटा हैक कर लेते हैं। हैक करने में एक व्यक्ति के डाटा के साथ उसके मोबाइल के सभी संपर्क नंबर भी अपराधियों को मिल जाते हैं। इसी तरह पुलिसवालों के नंबर पहुंचे हैं। साइबर सेल प्रभारी सुमित कुमार का कहना है कि पुलिसवालों के साथ ठगी होने पर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए सभी की काउंसिलिंग की जा रही है। शातिरों को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

खाते में छह हजार भेजकर साढ़े आठ लाख ठगे
गाजियाबाद में तैनात सिपाही को बदनामी का डर दिखाकर साढ़े आठ लाख रुपये ठग लिए। सिपाही का कहना है कि उसने एप से कोई लोन नहीं लिया। शातिरों ने उनके खाते में छह हजार रुपये भेज दिए और उसकी वसूली के लिए उनके पास फोन कर उनकी अश्लील फोटो बनाकर वायरल करने की धमकी देने लगे। उनसे साढ़े आठ लाख रुपये ले लिए। मानसिक रूप से परेशान सिपाही के साथी ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओएलएक्स से गाड़ी खरीदने का सौदा करने पर की ठगी
एनडीआरएफ के दरोगा विजय कुमार से शातिरों ने 4.80 लाख रुपये ठग लिए। दरोगा ने गाड़ी खरीदने के लिए ओएलएक्स पर विज्ञापन देखा था। एक कार पसंद आ गई। उन्होंने दिए नंबर पर संपर्क किया तो जालसाज ने 4.80 लाख रुपये में सौदा कर लिया और रकम खाते में जमा करा ली। इसके बाद मोबाइल नंबर बंद कर लिया।
सिपाही के क्रेडिट कार्ड से 49 हजार निकाले
शातिरों ने सिपाही वासित अली को फोन कर उनके क्रेडिट कार्ड ब्लॉक होने का झांसा देकर चालू करने के नाम पर ठगी कर ली। शातिरों ने उनके कार्ड से 49 हजार रुपये की खरीदारी कर ली। मामले की उन्होंने साइबर सेल में शिकायत की है।
पीएफ और पेंशन के नाम पर 15 को ठगा
साइबर अपराधियों ने सेवानिवृत्त हो चुके 15 पुलिसवालों को पेंशन और पीएफ की रकम दिलाने के नाम पर ठग लिया। उनके साथ ठगी जनवरी से अप्रैल के बीच की गई। सभी का डाटा अपराधियों के पास था। उन्हें फोन करके कहा गया कि वे बैंक खाते, मोबाइल नंबर की जानकारी दें तो काम जल्दी हो जाएगा। सभी हाल ही में सेवानिवृत्त हुए थे। उनकी बातों में आ गए। बाद में पता चला कि वे साइबर अपराधियों का शिकार बन गए हैं।

शिकायत के लिए डायल करें 1930
अगर किसी के साथ साइबर अपराध हो जाता है तो वह साइबर सेल के हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करा सकता है। इसे डायल करने पर एसएमएस से लिंक और पासवर्ड मिलेगा। लिंक को क्लिक करने पर फॉर्म खुलेगा। उसमें शिकायत भरकर जमा कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed