फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

यति नरसिंहानंद को लॉरेंस बिश्नोई के नाम से मिली सिर काटने की धमकी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
यति नरसिंहानंद को लॉरेंस बिश्नोई के नाम से मिली सिर काटने की धमकी
विज्ञापन

गाजियाबाद। डासना के देवी मंदिर के महंत और जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद को अलग-अलग चार मोबाइल नंबरों से गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई के नाम से सिर काटने की धमकी दी गई है। उन्होंने मसूरी थाने में केस दर्ज कराया है। धमकी में हर बार एक ही बात कही गई है, हम लॉरेंस बिश्नोई के आदमी हैं, तुम्हारा सिर काट देंगे, जिस तरह सिद्धू मूसेवाला को मारा है, उसी तरह तुम्हें भी मार देंगे। इस धमकी से पहले गालियां दी जाती हैं। पुलिस ने चारों नंबरों को सर्विलांस पर लगाया है। इनकी कॉल डिटेल और लोकेशन भी निकलवाई जा रही है।
महंत ने बताया कि धमकी देने वाले ने इसकी कोई वजह नहीं बताई। उनका कहना है कि उन्होंने भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के बयान का समर्थन किया था। उसके बाद से ही धमकी आ रही हैं। उन्होंने नूपुर के बयान के बारे में उलेमा से चर्चा करने के लिए दिल्ली की जामा मस्जिद जाने का एलान भी किया है। हो सकता है कि इसी वजह से जेहादी मानसिकता के लोग धमकी दे रहे हों, लेकिन वह डरने वाले नहीं है। उन्होंने जो कहा है, वह उस पर कायम हैं। उन्होंने विडियो जारी करके गृहमंत्री से सुरक्षा की मांग भी की है।
विज्ञापन

जामा मस्जिद जाने का एलान दोहराया
यति नरसिंहानंद ने बृहस्पतिवार को दोहराया कि वह इस्लाम धर्म की किताबें लेकर जामा मस्जिद जाएंगे और वहां उलेमा से चर्चा करेंगे। इस पर एसडीएम विनय कुमार सिंह ने बताया कि यति नरसिंहानंद पर नजर रखी जा रही है। कानून व्यवस्था बिगड़ने नहीं देंगे। मंदिर पर पुलिस बल लगा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed